{"_id":"597fffc84f1c1b68458b4624","slug":"whits-house-s-communications-director-is-removed-from-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने अपने नजदीकी को 10 दिन पहले बनाया था कम्युनिकेशन डायरेक्टर, अब हटाया","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने अपने नजदीकी को 10 दिन पहले बनाया था कम्युनिकेशन डायरेक्टर, अब हटाया
BBC
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
doland trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीका में डोनल्ड ट्रंप प्रशासन ह्वाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर (मीडिया चीफ) एंथनी स्कारामूची को पद संभालने के 10 दिन के भीतर बर्खास्त कर दिए गए हैं। एंथनी बीते 10 दिनों में ह्वाइट हाउस में अहम पद से हटाए जाने वाले चौथे अधिकारी हैं। एंथनी पर आरोप है कि उन्होंने एक रिपोर्टर से अपने सहयोगियों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। एंथनी वॉल स्ट्रीट के पूर्व फाइनेंसर भी रहे हैं।
डोनल्ड ट्रंप ने जॉन केली को बनाया चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़, प्रीबस की छुट्टी
ह्वाइट हाउस का कहना है कि राष्ट्रपति को ये महसूस हुआ कि एंथनी ने हाल ही में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अभद्र टिप्पणी की। एंथनी ने ह्वाइट हाउस के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ रेइंस प्राइबस के लिए अभद्र बात कही थी।
विज्ञापन
ट्रंप से नहीं बनी तो व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी ने दिया इस्तीफा
इससे पहले रेइंस प्राइबस और प्रवक्ता सीन स्पाइसर को भी एंथनी की नियुक्ति के चलते पद से हटना पड़ा था। एंथनी की विदाई का फैसला ट्रंप के नए चीफ ऑफ स्टाफ जॉन कैली की ओर से सोमवार को लिया गया। ह्वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा ने कहा कि जॉन कैली वाइट हाउस में अनुशासन लाएंगे, सारा स्टाफ अब उन्हें सीधा रिपोर्ट करेगा। एंथनी ने जिन शब्दों का प्रयोग किया, वो उस पद पर बैठे शख्स को शोभा नहीं देते।
एंथनी को बाहर का रास्ता दिखाने वाले जनरल जॉन कैली ने सोमवार को ही चीफ ऑफ स्टाफ पद की शपथ ली है। इससे पहले वो होमलैंड सिक्योरिटी के सेक्रेटरी पद पर तैनात थे।