फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   'White Sun II' received Grammy Award

योग पर आधारित एलबम को मिला ग्रैमी अवार्ड

Thu, 16 Feb 2017 06:13 AM IST
एजेंसी/ लॉस एंजिलिस
एजेंसी/ लॉस एंजिलिस Updated Thu, 16 Feb 2017 06:13 AM IST
विज्ञापन
'White Sun II' received Grammy Award
फाइल फोटो

अमेरिका के कैलिफोर्निया संता मोनिका के व्हाइट सन के ‘व्हाइट सन द्वितीय’ को बेस्ट न्यू एज एलबम के लिए ग्रैमी अवार्ड से नवाजा गया है। यह एलबम कुंडली योग पर आधारित है। इसको गुरजस, हरजीवन सिंह खालसा और आदम बेरी ने तैयार किया। इनको योग मंत्र के संगीतकार के रूप में जाना जाता है। इन्होंने कड़े मुकाबले में आयरलैंड की संगीतकार एवं गीतकार इनया और पियानोवादक जॉन बुर्के को पछाड़कर पहली बार यह पुरस्कार जीता है।

विज्ञापन


एलबम को तैयार करने में भारतीय तबलावादक अभिमान कौशल ने भी अहम योगदान दिया। अभिमान यूनिवर्सिटी ऑफ लॉस एंजिलिस में प्रोफेसर है। व्हाइट सन की अग्रणी संगीतकार गुरजस को बेरी और वादक  हरि जीवन के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। पुरस्कार मिलने के बाद इन्होंने कहा, ‘हम अपने संगीत से दूसरों के लिए बेहतर करना चाहते है। 
विज्ञापन


हमारा सपना है कि यह दुनिया बेहद खूबसूरत जगह बने। इस कार्य में भागीदार होने वाले लोगों का हम धन्यवाद करते हैं। आइए हम और बेहतर करें।’ व्हाइट सन द्वितीय में हैदराबाद के तबलावादक अभिमान कौशल, कोरा वादक ममादोउ दियाबाती और पंच ब्रदर्स के वायलिनवादक गाबे विचर ने अहम योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed