{"_id":"59ba6d1f4f1c1bb2688b4842","slug":"white-house-said-trump-blocks-sale-of-us-semiconductor-company-to-chinese-firm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने रोकी चीन की राह, नहीं करने देंगे अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने रोकी चीन की राह, नहीं करने देंगे अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Thu, 14 Sep 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी की बिक्री पर रोक लगा दी है। यह रोक चाइनीज फर्म को अमेरिकी कंपनी बेचने पर लगाई गयी है। व्हाइट हाउस ने इस फैसले पर सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें: पाकिस्तान बोला- हम अमेरिका को प्रभावित करने के लिए नहीं करते काम
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सराह सेंडर्स ने बताया कि ट्रंप ने आदेश दिया कि अमेरिकी कंपनी लैटिस सेमीकंडक्टर कॉरपोरेशन के चाइना वेंचर कैपिटल लिमिटेड द्वारा अधिग्रहण पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि सीवीएफसी कॉरपोरेशन को चीन की सरकारी संस्थायें संचालित करती हैं।
विज्ञापन
यह कंपनी वेंचर कैपिटल और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट का काम देखती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने डिफेंस प्रॉडक्शन एक्ट के तहत ये रोक लगाई है। इस एक्ट के मुताबिक देश का राष्ट्रपति खतरे की आशंका होने पर कंपनियों के अधिग्रहण पर रोक लगा सकता है।
पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप की टीम में शामिल हुए भारतीय अमेरिकी राज शाह, मिली अहम जिम्मेदारी
मीडिया से मुखातिब होते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि इस अधिग्रहण से देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है इसलिए इस अधिग्रहण पर रोक लगाई गयी है।