{"_id":"58e346144f1c1bbf6e5b56ca","slug":"white-house-released-the-official-portrait-of-first-lady-melania-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाइट हाउस ने जारी की मेलानिया की आधिकारिक तस्वीर, मचा बवाल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
व्हाइट हाउस ने जारी की मेलानिया की आधिकारिक तस्वीर, मचा बवाल
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Tue, 04 Apr 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
व्हाइट हाउस द्वारा जारी मेलानिया ट्रंप की आधिकारिक तस्वीर
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाइट हाउस ने अमेरिका की पहली महिला मेलानिया ट्रंप की अधिकारिक तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में मेलानिया का कमर के ऊपर तक का हिस्सा दिखाया गया है।
विज्ञापन
तस्वीर में मेलानिया ने काले रंग का जैकेट पहन रखा है। वो अपने हाथों को बांधकर खड़ी हैं। उन्होंने बाएं हाथ की उंगली में डायमंड रिंग पहन रखा है। उन्होंने दाहिने हाथ की उंगली में भी एक अंगूठी पहन रखी है।
विज्ञापन
मेलानिया की इस तस्वीर को बेल्जियम में जन्मे फोटोग्राफर रिगाइन महॉक्स ने खींचा है। महॉक्स ने पहले भी ट्रंप परिवार के साथ काम किया है। तस्वीर में मेलानिया की हल्की सी मुस्कुराहट किसी का भी दिल जीत सकती है।
विज्ञापन
मेलानिया ने तस्वीर जारी करने के मौके पर कहा मुझे पहली महिला की भूमिका देकर सम्मानित किया गया। मैं आगे भी अमेरिका के लोगों के लिए काम करने की चाहत रखती हूं।
कुछ लोगों ने कहा कि मेलानिया कि ये तस्वीर काफी खूबसूरत है जबकि कुछ लोग उनकी तस्वीर की आलोचना भी कर रहे हैं। व्हाइट हाउस के बयान पर भी आलोचना हो रही है जिसमें कहा गया था कि ये तस्वीर ट्रंप के व्हाइट हाउस में नए निवास पर ली गई है।
जहां अमेरिका की प्रथम महिलाएं अपने पति के साथ वाशिंगटन के व्हाइट हाउस में रहती है वहीं मेलानिया अभी भी मैनहट्टन के अपने पेंटहाउस में रह रही हैं। यहां तक की कई सावर्जनिक मौकों पर भी वो उपस्थित नहीं होतीं। उन्होंने कहा जब तक उनके बेटे बेरन की स्कूलिंग खत्म नहीं हो जाती वो न्यूयॉर्क में ही रहेंगी।
ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब प्रथम महिला की तस्वीर पर विवाद हुआ हो। इससे पहले 2009 में मिशेल ओबामा की आधिकारिक तस्वीर पर भी आलोचना हुई थी। उन्होंने स्लीवलेस ड्रेस पहन रखी थी जिसपर लोगों ने कहा था कि ये काफी अनौपचारिक है।