फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   White House race not 'reality show': Obama on Trump

ओबामा ने ट्रंप पर बोला हमला, कहा- व्हाइट हाउस की रेस कोई रिएलिटी शो नहीं

Sat, 07 May 2016 06:40 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Sat, 07 May 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
White House  race not 'reality show': Obama on Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्रंप पर बोला हमला - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी के प्रबल दावेदार बन चुके रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप पर राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हमला बोला है। उन्होंने ट्रंप के अतीत और मौजूदा रिकॉर्ड व बयानों की गहन जांच की बात कहते हुए कहा है कि व्हाइट हाउस तक पहुंचने का चुनाव कोई रिएलिटी शो नहीं है।

विज्ञापन

 

 

पिछले हफ्ते ही ट्रंप रिपब्लिकन से उम्मीदवारी की दावेदारी में सबसे आगे पहुंचे हैं। उनकी प्रबल दावेदारी को देखते हुए ओबामा ने कहा, ‘ रिपब्लिकन प्रक्रिया और ट्रंप का सम्मान करते हुए मैं कहना चाहता हूं कि ट्रंप का एक लंबा रिकॉर्ड है, उसकी जांच होनी चाहिए।’ उन्हाेंने कहा कि हमें ट्रंप के उन बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत है, जो उन्होंने अतीत में दिए हैं। ट्रंप ने कई विवादित बयान दिए हैं, जिन पर काफी हंगामा भी हुआ था। मुस्लिमों पर देश में आने को लेकर पाबंदी लगान, मेक्सिको के शरणार्थियों को रोकने के लिए दीवार बनाना, जैसे कई विवादित बयान उन्होंने अभी तक दिए हैं।

विज्ञापन


ओबामा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हर उम्मीदवार अथवा दावेदार की गहन जांच होनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि जब वे कहें कि उनके पास किसी समस्या का हल है, तो उन्हें नागरिकों को ये भी बताना चाहिए कि वह यह कैसे करने वाले हैं। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी जो राय रखते हैं, तो उससे अन्य देशों के साथ रिश्ते खराब होने का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि ट्रंप को चुनने का निर्णय रिपब्लिकन वोटराें को लेना है। उन्हें सोचना है कि क्या यही वो व्यक्ति है, जिसे वह चुनना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed