फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   White House has restored the White House credentials of Jim Acosta but with new rule

व्हाइट हाउस ने जिम अकोस्टा को पास देने की मंजूरी दी, लेकिन बनाए ये नए नियम

Tue, 20 Nov 2018 10:04 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
White House has restored the White House credentials of Jim Acosta but with new rule
जिम के प्रेस पास को मिली मंजूरी

ट्रंप प्रशासन सीएनएन के पत्रकार जिम अकोस्टा का प्रेस पास वापस लौटाने के लिए तो मान गया है लेकिन एक नई मुसीबत भी खड़ी कर दी है। प्रशासन ने जिम को एक लेटर भेजा है जिसमें ये लिखा है कि उनके पास को मंजूरी मिल गई है। लेकिन अब प्रशासन ने पत्रकारों को लेकर कुछ नियम बनाए हैं।


loader

व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलनों को लेकर तीन नए नियमों की घोषणा करते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, एक पत्रकार एक ही सवाल करेगा और उसके बाद अन्य को भी मौका देगा।

दूसरा, राष्ट्रपति या संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर रहे अधिकारी के विवेकानुसार पूरक सवाल या एक से ज्यादा सवाल पूछने की अनुमति होगी। 

तीसरा, दूसरों को मौका देने का अर्थ है, (जिस मामले में लागू हो) माइक व्हाइट हाउस स्टाफ को सौंपना ताकि उसे अगले व्यक्ति को दिया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का पालन नहीं करने पर पत्रकार का पास निलंबित किया जा सकता है या वापस लिया जा सकता है।नए नियमों के मुताबिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर केवल एक ही सवाल पूछ पाएगा।

व्हाइट हाउस ने लेटर में ये भी लिखा है कि अगर अकोस्टा नियमों को नहीं मानते तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि उन्होंने फैसला लिया है कि वह जिम का पास सस्पेंड करते हैं। जिसके बाद सीएनएन ने दोबारा सुनवाई की मांग की थी।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा है कि "जिम अकोस्टा को पास मिल जाना कोई बड़ी चीज नहीं है और अगर उसने दोबारा बुरा व्यवहार किया तो उसे बाहर फेंक दिया जाएगा। ट्रंप ने आगे कहा, "फेडरल जज का आदेश सही था। जज ने कहा कि हमें व्हाइट हाउस में आचरण के लिए नियम और विनियम बनाने होते हैं।"

बता दें व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से सीएनएन के पत्रकार जिम अकोस्टा की बहस के बाद उनका व्हाइट हाउस पास ले लिया गया था। जिसके बाद मंगलवार को सीएनएन ने ट्रंप और व्हाइट हाउस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

सीएनएन ने केस दर्ज कराने की घोषणा करते हुए कहा था, ''प्रेस दस्तावेज को गलत तरीके से निरस्त किया गया है। इससे न केवल प्रेस की स्वतंत्रता के सीएनएन के बल्कि अकोस्टा के भी प्रथम संशोधन अधिकार और नियत प्रक्रिया के पांचवें संशोधन अधिकार का उल्लंघन हुआ है। हमने अदालत से आग्रह किया है कि जिम का पास लौटाया जाए।"

जिसके बाद अमेरिकी संघीय जज ने व्हाइट हाउस को सख्त निर्देश दिए कि वह सीएनएन के पत्रकार जिम अकोस्टा की मान्यता दोबारा बहाल करे। वाशिंगटन स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट जज टिमोथी केली का यह फैसला ट्रंप प्रशासन के लिए गहरे झटके जैसा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed