फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   White House denied charges that President Donald Trump had threatened James Comey

ट्रंप के बचाव में उतरा व्हाइस हाउस, कहा- जेम्स कोमी को कोई धमकी नहीं दी गई

Sat, 13 May 2017 10:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Sat, 13 May 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
White House denied charges that President Donald Trump had threatened James Comey
डोनाल्ड ट्रंप

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगे आरोप से इंकार किया कि उन्होंने कुछ दिनों पहले पद से हटाए गए पूर्व एफबीआई प्रमुख को धमकी दी थी।

विज्ञापन


मीडिया द्वारा एक ट्वीट के बारे में पूछने पर व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कहा कि ये कोई धमकी नहीं है उन्होंने केवल तथ्य दिया है। 

ट्वीट में, ट्रम्प ने लिखा था कि अगर कोमी मीडिया से बातचीत करते हैं तो तो ट्रंप प्रशासन, ट्रंप और कोमी के बीच की बातचीत का ऑडियो क्लिप जारी कर सकता है। उन्होंने आगे ट्वीट किया था कि जेम्स दुआ करें कि हमारे बीच की बातचीत का कोई टेप मौजूद न हो। 
विज्ञापन



मीडिया से बातचीत के दौरान स्पाइसर इस बात का जवाब देने से बचते रहे कि क्या व्हाइट हाउस ने ट्रंप और कोमी के बीच की बातचीत को टेप किया था? इसके बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मैंने राष्ट्रपति से बात की है। राष्ट्रपति को इसके बारे में आगे कुछ नहीं कहना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोमी को एफबीआई प्रमुख के पद से हटाए जाने के मुद्दे पर व्हाइट हाउस लगातार ट्रंप का बचाव कर रहा है। व्हाइट हाउस का कहना है कि जेम्स कोमी इस पद पर बने रहने के काबिल नहीं थे। व्हाइट हाउस ने कहा था कि डिप्टी अटॉर्नी जनरल रोड रोसेस्टीन और अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस के स्पष्ट सिफारिश के आधार पर ही कोमी को इस पद से हटाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed