फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   which country has done more tweet in a world?

किस देश के लोग दुनिया भर में करते हैं सबसे ज्यादा ट्वीट?

Wed, 02 Mar 2016 02:33 PM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
which country has done more tweet in a world?

हाल के दिनों में ट्विटर सुर्खियों में रहा, पर गलत वजहों से। पिछली तिमाही इसका विकास थमा रहा, नए फीचरों से शिकायतें रहीं और इसके अफसरों ने इस्तीफे दिए। सवाल उठे कि क्या यह सोशल मीडिया साइट बगैर अपनी खूबियां खोए खुद को बदल सकती है, ताकि इससे और ज्यादा लोग जुड़ें?।

विज्ञापन


यह भी सवाल उठा है कि आखिर कितने लोग ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं? ट्विटर के मुताबिक महीने में इसके एक्टिव यूजर्स (एमएयू) की तादाद 32 करोड़ है। ये वो लोग हैं जो महीने में कम से कम एक बार ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। अमेरिकी वेबसाइट बिजनेस इनसाइडर का अनुमान है कि 1.30 अरब लोग ट्विटर इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


कुछ लोगों का तर्क है कि ट्विटर पर जाने वाले लोगों की संख्या इसके एक्टिव यूजर्स से ज्यादा है। ग्लोबलवेब इंडेक्स के सर्वेक्षण में शामिल 36 फीसदी लोगों ने कहा कि वे ट्विटर पर जाते हैं या इसका इस्तेमाल करते हैं। यह तादाद ट्विटर के एक्टिव यूज़र्स से 22 फीसदी से ज्यादा है। रोजाना औसतन 50 करोड़ ट्वीट होते हैं पर यह संख्या साल 2013 से वहीं रुकी है। उस समय 21.50 करोड़ लोग इसके एक्टिव यूज़र्स थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ है कि कुछ लोग ट्विटर प्लेटफार्म का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ने के लिए करते हैं, दूसरों से जुड़ने के लिए नहीं। इलिनॉय विश्वविद्यालय ने पाया कि कुल ट्वीट का 20 फीसदी सिर्फ एक फीसदी एकाउंट से ट्वीट होता है। इसके अलावा 15 फीसदी एकाउंट से 85 फीसदी ट्वीट होते हैं। एक दूसरी वेबसाइट टॉपचार्ट्स ने पाया कि सिर्फ 13 फीसदी एकाउंट ऐसे हैं, जो 100 ट्वीट करते हैं। इसके अलावा 44 फीसदी एकाउंट तो ऐसे हैं, जिनसे ट्वीट हुआ ही नहीं।

ऐसे में सवाल है कि आखिर कौन लोग ट्वीट करते हैं?

which country has done more tweet in a world?

ट्विटर के 20 फीसदी एक्टिव यूजर्स यानी करीब साढ़े छह करोड़ लोग अमेरिका में रहते हैं। स्वाभाविक है कि ट्विटर के जिन 10 एकाउंट को सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है, वे मनोरंजन जगत से जुड़े हैं। इनमें प्रमुख हैं @katyperry (8 करोड़ फ़ॉलोअर्स), @justinbieber (7.20 करोड़ फ़ॉलोअर्स) और @taylorswift13 (6.85 करोड़ फ़ॉलोअर्स)।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (@barackobama) के फ़ॉलोअर्स 6.79 करोड़ हैं। जापान में ट्विटर के 3.50 करोड़ मंथली एक्टिव यूज़र्स हैं। यह फ़ेसबुक के 2.50 करोड़ यूज़र्स से ज़्यादा है।

सोशल मीडिया पर शोध करने वाली कंपनी सिसोमॉस के मुताबिक़ अमरीका के बाद ट्विटर का सबसे अधिक इस्तेमाल ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, जर्मनी, नीदरलैंड, फ़्रांस, भारत, दक्षिण अफ्रीका और जापान में होता है। सबसे अधिक ट्वीट अमेरिका(3.70 अरब) से होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed