फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   When US President Obama frustrated by LGBT activist's questions.

जब झुंझलाए ओबामा ने LGBT कार्यकर्ता को व्हाइट हाउस से निकलने को कहा

Fri, 26 Jun 2015 11:20 AM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
When US President Obama frustrated by LGBT activist's questions.

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा उस समय परेशान होकर झुंझला गए, जब ‘एलजीबीटी प्राइड मंथ’ पर व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में एक कार्यकर्ता ने एलजीबीटी अप्रवासियों के निर्वासन को लेकर उनके प्रशासन की नीतियों का विरोध करते हुए कई सवाल पूछे।

विज्ञापन


कार्यकर्ता के बार-बार टोकने और सवाल करने से झुंझलाए अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें व्हाइट हाउस से निकालने तक को कह दिया।

कार्यक्रम के दौरान बार-बार सवाल पूछने से गुस्साए ओबामा ने विरोध कर रहे एलजीबीटी कार्यकर्ता से सीधे कहा, ‘नहीं, नहीं, नहीं। आपको शर्म आनी चाहिए। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


उनको आखिरी मौका देते हुए ओबामा ने कहा, ‘सुनो, आप मेरे घर में हैं। अगर आप किसी के घर जाते हैं, तो ऐसा व्यवहार करना शोभनीय नहीं होता है।’

इसके बाद फिर से सवाल पूछने पर नाराज ओबामा ने अपने सुरक्षा अधिकारी से कहा, ‘क्या हम इनको बाहर कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यहां आप चुपचाप रहकर बैठ सकते हैं, वरना हमें आपको बाहर निकालना होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

ओबामा ने जासूसी मामले में दी सफाई

When US President Obama frustrated by LGBT activist's questions.

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जासूसी मामले में सफाई देते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांड को यकीन दिलाया कि अमेरिका उनकी जासूसी नहीं करा रहा है।

विकीलीक की रिपोर्ट में अमेरिका की नेशनल सेक्युरिटी द्वारा फ्रांस के तीन राष्ट्रपतियों की जासूसी करने का दावा करने के बाद ओबामा ने अपने समकक्ष ओलांड से फोन पर बातचीत की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ओलांड से कहा कि उनको निशाना नहीं बनाया जा रहा है और न ही आगे बनाया जाएगा। व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी जोश अर्नेस्ट ने कहा कि सिर्फ राष्ट्रीय हितों के मामलों में ही विदेशी खुफिया गतिविधियां की जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed