{"_id":"5b81cdef42c7924675342e8b","slug":"when-indira-nooyi-becomes-top-donor-of-yel-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब येल यूनिवर्सिटी की सबसे दानवीर छात्र बनीं इंद्रा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
जब येल यूनिवर्सिटी की सबसे दानवीर छात्र बनीं इंद्रा
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Updated Sun, 26 Aug 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में जन्मीं भारतीय मूल की इंद्रा नूयी अमेरिका की प्रतिष्ठित येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई की है। करीब ढाई साल पहले नूयी ने इस संस्थान को एक अघोषित राशि दान की थी जो कि इस संस्थान को दान की गई सबसे अधिक राशि थी। इस तरह वह यूनिवर्सिटी को सबसे ज्यादा दान देने वाली पूर्व-छात्रा बन गई थीं।
विज्ञापन
हालांकि येल ने नूयी की ओर से दान में दी गई राशि का खुलासा नहीं किया था। संस्थान ने एक बयान में कहा था कि नूयी शीर्ष प्रबंधन संस्थान में डीन के पद के लिए दान करने वाली पहली महिला हैं। नूयी ने 1980 में येल से ग्रेजुएशन किया था।
विज्ञापन
ट्रंप ने नूयी को दी थी डिनर पार्टी
हाल में अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप ने इंद्रा नूयी समेत दिग्गज कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के लिए न्यू जर्सी में अपने निजी गोल्फ क्लब में डिनर पार्टी रखी थी। यह कार्यक्रम अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर इन कारोबारी दिग्गजों का नजरिया जानने के लिए आयोजित किया गया था।
विज्ञापन