फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   When Hillary seek India's help

पढ़िए, भारत-अमेरिका के रिश्तों पर हिलेरी का ईमेल

Sat, 31 Oct 2015 11:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 31 Oct 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
When Hillary seek India's help

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की मुख्य दावेदारों में से एक हिलेरी क्लिंटन हमेशा भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने की पक्षधर रही हैं।

विज्ञापन


विदेश मंत्री रहने के दौरान हिलेरी द्वारा भेजी गई ई-मेल से इसका पता चलता है। एक ई-मेल के मुताबिक 2011 में मिस्र में होस्नी मुबारक का पतन होने के बाद हिलेरी ने भारत से यहां चुनाव कराने में मदद मांगी थी।

विदेश विभाग द्वारा जारी ई-मेल से इसकी जानकारी मिलती है। तत्कालीन नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र और मानवाधिकार मामलों की सहयोगी विदेश सचिव मारिया ओटेरो को लिखे मेल में हिलेरी ने इसका जिक्र किया है।
विज्ञापन

ओटेरो ने की थी निरुपमा से भेंट

When Hillary seek India's help

ओटेरो की तत्कालीन विदेश सचिव निरुपमा राव के साथ बैठक के बाद हिलेरी का यह ई-मेल आया था। जिसमें वह ओटेरो को पूछ रही हैं कि क्या वह (भारत) मदद करेंगे।

इस पर ओटेरो ने भी भारत की तरफ से सकारात्मक जवाब मिलने की बात कही। एक मेल में हिलेरी ने उस समय जनरल विक्रम सिंह के सेना प्रमुख बनने की खबर भी साझा की है।

उन्होंने भारत-प्रशांत के रिश्तों पर लिखे एक लेख को भी साझा किया था। भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर लिखी गई ई-मेल को संपादित करने के बाद ही जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed