{"_id":"6cf93326-b0a6-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"when-barack-obama-made-fun-of-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब बराक ओबामा ने ख़ुद का मज़ाक उड़ाया","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
जब बराक ओबामा ने ख़ुद का मज़ाक उड़ाया
Updated Mon, 29 Apr 2013 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाइट हाउस में होने वाले सालाना जलसे कॉरस्पॉंडेंट एसोसिएशन डिनर में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ना केवल अपने विरोधियों का बल्कि ख़ुद का भी ख़ूब मज़ाक बनाया।
विज्ञापन
उन्होंने मज़ाक करते हुए कहा, “अब मैं पहले जैसे हट्टा कट्टा युवा मुस्लिम समाजवादी नहीं रहा। जैसा मैं हुआ करता था।”
उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अल्पसंख्यकों तक पहुँचने की अपनी कोशिश मुझसे शुरू कर सकते हैं।
ओबामा के इन जुमलों का असर ऐसा हुआ कि दर्शकों में शामिल नामचीन सितारे हंसते हुए लोटपोट हो गए।
हालांकि बॉस्टन मैराथन और टेक्सास फर्टिलाइज़र प्लांट में हुए धमाके में मारे गए लोगों को श्रदांजलि देते हुए बराक ओबामा काफी गंभीर मुद्रा में भी नजर आए
उन्होंने इस दौरान आपातकालीन सेवा के अधिकारियों की प्रशंसा की और इन हादसों को कवर कर रहे पत्रकारों की प्रशंसा की।
राष्ट्रपति ओबामा ने अपने दर्शकों को कई बार हंसाया, जिनमें केविन स्पेसी, जूलिया लुइस ड्रायफस, कैलरी डेंस और दक्षिण कोरियाई गायक साई शामिल थे।
अमेरिकी कांग्रेस का मज़ाक
उन्होंने कई बार मज़ाक किया। उन्होंने कहा, “कैसीनो टायकून शेल्डन एडल्सन ने पिछले साल अपने निगेटिव एड के लिए एक सौ मिलियन खर्च किए, इतने पैसे खर्च करने पर आप मुझे नापसंद करने लगते। शैल्डन को ये पैसा मुझे देना चाहिए था ताकि मैं निगेटिव पब्लिसिटी की होड़ से हट जाता। हो सकता था कि ये पैसे मैं नहीं लेता लेकिन मैं लेने की सोच भी सकता था। मिशेल तो पैसे ले लेती। आप सोच रहे हैं कि मैं मजाक कर रहा हूं।”
विज्ञापन
उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस पर भी ख़ूब चुटकी ली।
उन्होंने कहा, “कुछ लोग अभी तक ये नहीं मानते कि मैं कांग्रेस में ज्यादा वक्त बिताता हूं। वे मुझसे पूछते हैं कि मैं सीनेट में रिपब्लिकन अल्पसंख्यक नेता मिच मैककोनेल के साथ एक ड्रिंक क्यों नहीं लेता। आप लोग क्यों नहीं मिच के साथ ड्रिंक लेते?”
विज्ञापन
जन्म स्थान का भी मजाक
ओबामा ने अमेरिकी कांग्रेस पर ये भी कहा, “मैं अपने चार्मिंग व्यक्तित्व के चलते काफी दिलचस्प चीजों को सीखा हूं जिसमें कांग्रेस के अंदर क्या होता है, ये भी शामिल है। मुझे पता चला है कि वहां कुछ भी नहीं होता।”
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुश लाइब्रेरी की तर्ज पर ओबामा लाइब्रेरी के मुद्दे पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा, “मैं ओबामा लाइब्रेरी की योजना पर काम कर रहा हूं। मुझे किसी ने सुझाया है कि ये लाइब्रेरी वहां होनी चाहिए जहां मेरा जन्म हुआ है, लेकिन मैं इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में ही बनाना चाहता हूं।”