फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   what is sandy

क्या है सैंडी?

Tue, 30 Oct 2012 10:30 AM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Tue, 30 Oct 2012 10:30 AM IST
विज्ञापन
what is sandy
चक्रवाती तूफान सैंडी एक उष्णकटिबंधीय चक्रीय आंधी है जो पहले ही कैरिबियाई क्षेत्र के जमैका, क्यूबा, हेती और बहामा के द्वीपों पर अपना क़हर ढा चुकी है।
विज्ञापन


इसकी शुरूआत कैरिबियाई सागर से 22 अक्तूबर के आसपास हुई थी, लेकिन दो दिनों के बाद ही इसकी गति में इतनी तेज़ी आ गई कि इसे चक्रवाती तूफान की श्रेणी में गिना जाने लगा।

किसी भी उष्णकिटबंधीय तूफ़ान को चक्रवाती तूफान की श्रेणी में तब गिना जाने लगता है जब उसकी गति कम से कम 74 मील प्रति घंटे पहुंच जाती है।

इसमें इतनी ऊर्जा पैदा करने की क्षमता होती है जितनी कि 10,000 परमाणु बम कर सकते हैं। चक्रवती तूफान की कुंडली कोरियोलिस इफ़ेक्ट की वजह से होती है जिसका संबंध धरती के घूमने से है।
विज्ञापन


आपातकाल
अमेरिका में राष्ट्रपति कार्यालय ने न्यूयार्क, न्यूजर्सी, कानेक्टिकट को मिलाकर नौ क्षेत्रों के लिए आपातकाल के हुक्म जारी किए हैं।

तूफान से पानी की तीन मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं, कई जगहों पर भारी बर्फबारी और सैलाब की संभावना है। इससे अमेरिका में सीधे तौर पर कम से कम छह लाख लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज ने पहले खूले रहने की घोषणा की थी लेकिन सोमवार को उसे बंद करना पड़ा। शेयर बाज़ार 1985 के बाद पहली बार बंद हुआ है।

कई शहरों में सरकारी परिवहनों, और स्कूलों बंद हैं, हवाई सेवाएं रद्द हुई हैं। आर्थिक विश्लेषकों का कहना है तूफान की वजह से अनुमानत: दो अरब से एक खरब डॉलर के बीच नुक़सान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed