{"_id":"588576c74f1c1b9a25f00c18","slug":"we-have-no-alternative-radical-islamic-terrorism-to-be-end-says-trump","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को खत्म करना ही होगाः ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को खत्म करना ही होगाः ट्रंप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Jan 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को पहली बार आधिकारिक रूप से अमेरिका की शीर्ष खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) के मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद का उन्मूलन करने का संकल्प लिया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास कोई विकल्प नहीं है, हमें कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से छुटकारा पाने की जरूरत है।
विज्ञापन
हम लंबे समय से इस तरह के युद्ध लड़ते आ रहे हैं। यह किसी भी युद्ध जिसे हमने लड़ा उससे ज्यादा लंबा है। हमने वास्तव में अपनी क्षमताओं का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं किया है, जो हमारे पास है। हमें रोका गया। हमें आईएस से छुटकारा पाना है। इसके अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद का खात्मा जरूरी है। उन्होंने यह बात लैंग्ली स्थित सीआईए मुख्यालय में अपने संबोधन में कही। अपने शपथ ग्रहण समारोह के दिन की टिप्पणी को दोहराते हुए ट्रंप ने कहा, ‘कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद पूरी दुनिया को खत्म करने पर आमादा है।
विज्ञापन
अब समय आ गया है कि हम इस युद्ध को खत्म करें। यह सही वक्त है।’ हालांकि उन्होंने कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से लड़ने के लिए अपनी योजना का ब्यौरा पेश नहीं किया और कहा कि सीआईए इसके उन्मूलन के लिए अभूतपूर्व काम करेगी।