'तुम्हारे बीवी बच्चों पर है हमारी नजर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के सेंट्रल कमांड के ट्विटर अकांउट को इस्लामिक स्टेट का समर्थन करने वाले एक संगठन ने हैक कर लिया है। अमेरिका के सेंट्रल कमांड का अकांउट हैक करने के बाद अमेरिका के सैन्य अधिकारियों के घर के पते की पूरी लिस्ट ट्विटर पर डाल दी है।
इस अकाउंट के जरिए एक संदेश में कहा गया है कि अमेरिकी सैनिकों हम तुम्हारे पीछे आ रहे हैं। हम नहीं रूकेंगे, हम सब कुछ जानते हैं। तुम्हारे बीवी और बच्चों के बारे में भी। इसके बाद सेंट्रल कमांड के @CENTCOM ट्विटर अकांउट को बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि सेंट्रल कमांड के इस अकांउट की हैकिंग तब हुई जब अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबाम साइबर सुरक्षा पर एक भाषण तैयार कर रहे थे।
अब हम तुम्हारे मिलिट्री बेस में घुसेंगे
हैकिंग के बाद ट्विटर पर कुछ ऐसे संवेदनशील दस्तावेज ऐसे तक को अपलोड कर दिया गया। इसके सैन्य अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर दिख रहे हैं। साथ ही कुछ जरूरी नक्शे भी अपलोड कर दिए गए हैं। यही नहीं हैकर्स ने सेंट्रल कमांड का यूट्यूब अकाउंट तक हैक कर लिया है।
हैकर्स ने अपने मैसेज में कहा है कि जिस तरह से तुमने निर्दोष लोगों की जान ली है। तुमने उस मैदान पर हमारे लोगों पर कोई भी रहम नहीं दिखाया है। अब मौका आ गया है। आईएसआईएस इसके लिए तैयार है और अब हम तुम्हारे मिलिट्री बेस में घुसेंगे।
हम तुम्हारे मिलिट्री बेस के हर कंप्यूटर में होंगे। हम नहीं रूकेंगे। हम तुम्हें देख रहे हैं। अमेरिका इस समय गठबंधन सेनाओं के नेतृत्व में इराक और सीरिया पर हवाई हमले कर रहा है।