{"_id":"5b0dbbc94f1c1bb06e8b53f9","slug":"washington-to-host-indian-americans-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार भारतीय अमेरिकियों की मेजबानी करेगा वाशिंगटन ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पहली बार भारतीय अमेरिकियों की मेजबानी करेगा वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 30 May 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन पहली बार चुने गए भारतीय-अमेरिकी अधिकारियों, नेताओं, समाजसेवियों और नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों के लिए खड़े लगभग 80 सामुदायिक सदस्यों की मेजबानी करेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन अगले हफ्ते होगा।
विज्ञापन
अपनी तरह के इस पहले कार्यक्रम में कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस एक महत्वपूर्ण संबोधन देंगी। हैरिस भारतीय मूल की पहली नागरिक हैं जो अमेरिकी सीनेटर बनी थीं। ओबामा प्रशासन के पूर्व व्हाइट हाउस अधिकारी गौतम राघवन ने कहा कि चुने गए भारतीय-अमेरिकी अधिकारियों, प्रत्याशियों, समाजसेवियों, सामुदायिक नेताओं और राजनीतिक रणनीतिकारों की मेजबानी वाले इस कार्यक्रम को आयोजित कर हम बहुत ही खुश हैं।
विज्ञापन
6 जून को होने वाले इस कार्यक्रम में लगभग 200 भारतीय मूल के लोग शामिल होंगे। राघवन ने कहा कि इसमें पैनल चर्चाएं शामिल होंगी कि हम किस तरह से भारतीय-अमेरिकी समुदाय में राजनीतिक ताकत के रूप में उभर सकते हैं।
विज्ञापन