वेटर ने ड्रिंक में थूका, DNA ने पहुंचाया जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के चिली रेस्टोरेंट में वेटर ग्रेगोरी लामिका ने एक ग्राहक की शिकायत पर गुस्सा होकर उसके ड्रिंक में थूक मिला दिया।
दरअसल ग्राहक केनेथ येरडान अपनी पत्नी के साथ चिली रेस्टोरेंट में डिनर की लिए आए थे। केनेथ ने शिकायत की थी वोटर ने डिनर में उन्हें अधपके ब्रोकली परोसे और मांगने पर चिप्स भी नहीं दिए। इस पर रेस्टोरेंट के मालिक की तरफ से वेटर को डांट पिलाई गई। इससे चिढ़े वेटर ने ग्रोगोरी ने डिनर के बाद केनेथ के ड्रिंक में थूका और उन्हें परोस दिया।
केनेथ ने खाना खत्म किया और ड्रिंक लेकर गाड़ी से घर लौटने लगे। रेस्टोरेंट से बाहर आकर जब केनेथ गाड़ी चला रहे थे तभी उन्हें अपनी ड्रिंक का टेस्ट कुछ खराब सा लगा। इसके बाद उन्हें कुछ थूक के कुछ अंश दिखाई दिए।
केनेथ ने वापस रेस्टोरेंट जाकर ग्रेगोरी की शिकायत की लेकिन वो मुकर गया। इस पर रेस्टोरेंट भी वेटर के पक्ष में आ गया।
हार नहीं मानी और डीएनए कराया
इस पर केनेथ ने हार नहीं मानी और वो ड्रिंक लेकर सीधा पुलिस स्टेशन जा पहुंचे। केनेथ की शिकायत पर वेटेर ग्रेगोरी वके मुंह के डिएनए की जांच की गई तो पाया गया कि ग्राहक से चिढ़ कर वेटर ग्रेगोरी लामिका ने ऐसा किया।
पोल खुलने पर वेटर ने बाद में अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी और 125 डॉलर का फाइन भी दिया।
इस घटना के बाद लामिका को चिली रेस्टोरेंट की नौकरी से निकाल दिया गया। दूसरी तरफ ग्राहक केनेथ येरडान, चिली रेस्टोरेंट और वेटर ग्रेगोरी लामिका दोनों को ही कोर्ट ले जाने की तैयारी में है।