फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   video games lying on bin laden killers

लादेन को मारने वालों पर पड़ी वीडियो गेम की मार

Fri, 09 Nov 2012 03:00 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 09 Nov 2012 03:00 PM IST
विज्ञापन
video games lying on bin laden killers

चरमपंथी संगठन अल कायदा के नेता ओसाबा बिन लादेन को मारने वाली यूएस नेवी सील्स के सात सदस्यों को ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी एक वीडियो गेम के लिए देना भारी पड़ गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि गोपनीय जानकारी साझा करने के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि इनमें एक सैनिक वो भी है जो ओसामा बिन लादने को वर्ष 2011 में मारने वाली टीम में शामिल थे।
विज्ञापन


जिस वीडियो गेम का यहां जिक्र किया जा रहा है, उसे इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स ने जारी किया है। इस गेम का घटनाक्रम, ओसामा के खिलाफ की गई छापामार कार्रवाई से मेल खाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएस नेवी सील्स के जिन जवानों को दंडित किया गया है, उनमें दो सीनियर चीफ स्पेशल ऑपरेटर और पांच चीफ स्पेशल ऑपरेटर शामिल हैं।

उन पर आदेशों की अवहेलना, ड्यूटी में कोताही बरतने और गोपनीय जानकारी साझा करने का आरोप है। सीबीएस न्यूज़ के मुताबिक, इन सैनिकों ने इस वीडियो गेम के लिए दो दिन काम किया था।

वीडियो गेम निर्माता का दावा
वीडियो गेम के निर्माता ने डींग हांकी थी कि इस गेम को तैयार करने में ड्यूटी पर तैनात और सेवानिवृत्त दोनों ही तरह के कमांडो ने मदद की थी ताकि इसी हकीकत के ज्यादा से ज्यादा करीब लाया जा सके। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स को किस तरह की गोपनीय जानकारी दी गई थी।

यूएस नेवी के एक वरिष्ठ अधिकारी रियर एडमिरल गैरी बोनेली ने समाचार एजेंसी एपी को बताया, ''हम ये बर्दाश्त नहीं करते कि कोई कमांडो हमारी नीतियों की अवहेलना करे।''


उनका कहना है कि अनुशासनात्मक कार्रवाई से अमरीकी सुरक्षा बलों में स्पष्ट संदेश जाएंगा कि हमारे यहां जिम्मेदारी तय की जाती है। अन्य खबरों में कहा गया है कि नेवी सील्स के चार अन्य कमांडों की भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed