फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Venkaiah Naidu will address a program of VHP on 125th anniversary of vivekananda chicago speech

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू विहिप के कार्यक्रम में 80 देशों के 2500 हिंदुओं को करेंगे संबोधित

Tue, 04 Sep 2018 01:12 PM IST
भाषा, वाशिंगटन 
भाषा, वाशिंगटन  Updated Tue, 04 Sep 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Venkaiah Naidu will address a program of VHP on 125th anniversary of vivekananda chicago speech
एम. वेंकैया नायडू - फोटो : PTI
उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू शिकागो में स्वामी विवेकानंद के धर्म संसद में दिए भाषण की 125वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में नायडू भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। बतौर उप राष्ट्रपति नायडू की यह पहली अमेरिकी यात्रा है। 
विज्ञापन


साल 1893 आयोजित विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद ने एक ओजस्वी भाषण दिया था जिसकी दुनियाभर में चर्चा हुई थी। विवेकानदं के उस ऐतिहासिक भाषण की 125वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 
विज्ञापन


विश्व हिन्दू परिषद अमेरिका द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 80 से अधिक देशों के 2,500 हिन्दुओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है। 

इस कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिन्दू कांग्रेस (डब्ल्यूएचसी) के अंतिम दिन किया जाएगा जो कि सात सितंबर को शुरू होगा और नौ सितंबर को समाप्त होगा। डब्ल्यूएचसी हर चार साल पर कार्यक्रम आयोजित करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएचसी के संयोजक अभय अस्थाना ने सोमवार को कहा, ‘‘उप राष्ट्रपति शिकागो में 1893 में स्वामी विवेकानंद के भाषण की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।’’ 


उम्मीद है कि नायडू अपने संबोधन में इस बारे में बात करेंगे कि समकालीन विश्व में विवेकानंद की शिक्षाओं की क्या प्रासंगिकता है और विश्व एवं समाज की प्रमुख समस्याओं के समाधान में वह कैसे उपयोगी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed