{"_id":"b55cf030-e157-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"usa-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्तांग काटकर कचरे में फेंका, अब उम्र कैद","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
गुप्तांग काटकर कचरे में फेंका, अब उम्र कैद
Updated Sun, 30 Jun 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका में एक महिला पर अपने पूर्व पति का गुप्तांग काटकर उसे रसोई के कचरे में डालने का आरोप लगा था। अब इसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
50 साल की कैथरीन कीयू सात साल बाद पैरोल की माँग कर सकती हैं। उनके वकीलों का कहना है कि कैथरीन मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक नहीं हैं।
वकील इसके लिए पूर्व पति और बचपन में हुए दुर्व्यवहार को दोषी बता रहे हैं। कैथरीन को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं हैं।
कैथरीन के पूर्व पति का कहना है कि हमले के बाद उनकी ज़िंदगी का एक हिस्सा तबाह हो गया और वो पहचान के संकट से जूझ रहे हैं।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक कैथरीन ने अपने पूर्व पति को नींद की गोलियाँ दीं, बिस्तर से उन्हें बाँध दिया और उन पर जुलाई 2011 में चाकू से हमला किया था।
पुलिस का कहना है कि जब ये घटना हुई तो दोनों तलाक लेने की प्रक्रिया में थे।
पुलिस ने ये भी बताया कि घटनास्थल पर पहुँचने के बाद कैथरीन ने कहा था कि उनके पति के साथ ऐसा ही होना चाहिए था।