फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   USA: 18 Democrats to boycott Trump's inauguration

ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे 18 डेमोक्रेटिक सांसद

Mon, 16 Jan 2017 07:21 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन 
एजेंसी/ वाशिंगटन  Updated Mon, 16 Jan 2017 07:21 AM IST
विज्ञापन
USA: 18 Democrats to boycott Trump's inauguration
ट्रंप - फोटो : ANI

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस हफ्ते होने वाले शपथ ग्रहण समारोह का कम से कम 18 डेमोक्रेटिक सांसद बहिष्कार करंगे। मीडिया के अनुसार, उन्होंने यह फैसला 2016 के चुनाव में रूस के कथित रूप से दखल के खुलासे और ट्रंप द्वारा दिग्गज सामाजिक अधिकार कार्यकर्ता जॉन लुईस की आलोचना के बाद लिया।

विज्ञापन


डेमोक्रेटिक सांसद लुईस ने एक इंटरव्यू में ट्रंप पर भड़कते हुए कहा था कि वह 1987 से कांग्रेस के सदस्य हैं मगर पहली बार वह कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे क्योंकि रूसी हस्तक्षेप से वह ट्रंप को एक वैध राष्ट्रपति के रूप में नहीं देख रहे हैं। लुईस उन तीन अश्वेत सांसदों में से हैं जिन्होंने पिछले हफ्ते ट्रंप के नामित अटॉर्नी जनरल सेन जेफ के खिलाफ गवाही दी थी। 

विज्ञापन

डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्वीट कर अपना विरोध जताया

USA: 18 Democrats to boycott Trump's inauguration
डोनल्ड ट्रंप - फोटो : Forbes

ट्रंप ने लुईस को सिर्फ बातें करने वाला शख्स बताया और कहा कि वह अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने और वहां के लोगों की सहायता करने पर ध्यान दें बजाय इसके कि रूस की भूमिका की शिकायत करें। 

ट्रंप द्वारा लुईस की आलोचना के बाद कई डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्वीट कर अपना विरोध जताया और कार्यक्रम में भाग लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें यह निर्णय लेना था कि वे ट्रंप के साथ खड़े होंगे या लुईस के साथ और उन्होंने लुईस के साथ खड़े का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed