फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US worried about emergency in Maldives and said must be follow law

मालदीव में 22 मार्च तक लागू रहेगी इमरजेंसी, अमेरिका ने जताई चिंता

Wed, 21 Feb 2018 04:49 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Feb 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
US worried about emergency in Maldives and said must be follow law
अमेरिका ने मालदीव में सरकार की तरफ से इमरजेंसी की अवधि को 30 दिन और बढ़ाए जाने पर चिंता जताई है। अमेरिका ने राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन से संकटग्रस्त हिंद महासागर के द्वीपीय देश में कानून का शासन स्थापित करने को कहा है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति यामीन ने संकटग्रस्त देश में सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए मंगलवार को इमरजेंसी की अवधि को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया था। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा, 'अमेरिका इस खबर से नाखुश है कि मालदीव के राष्ट्रपति यामीन ने देश में इमरजेंसी की अवधि 30 दिनों के लिए बढ़ा दी है।
विज्ञापन


 हीथर ने कहा, 'अमेरिका राष्ट्रपति यामीन से इमरजेंसी को खत्म करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने मालदीव में संसद और न्यायपालिका को पूर्ण और उचित कार्रवाई करने की इजाजत दिए जाने के साथ देश की जनता को अधिकार प्रदान करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 मालदीव की इंडिपेंडेंट समाचार वेबसाइट की खबर के मुताबिक मंगलवार को इमरजेंसी को बढ़ाने के लिए मतदान कराए गए और इस मौके पर केवल 38 सांसद उपस्थित थे। बता दें कि यामीन ने इमरजेंसी की समय सीमा खत्म होने से पहले ही मतदान कराया गया। संविधान के मुताबिक, मतदान के लिए 43 सांसदों की जरूरत होती है लेकिन 38 सांसदों ने मतदान किया।


वेबसाइट के अनुसार, सभी 38 सांसद मौजूदा सरकार के दल के थे। वहीं विपक्ष ने इस मतदान का बहिष्कार किया। अब देश में इमरजेंसी 22 मार्च तक लागू रहेगी। इस बीच वॉल स्ट्रीट जर्नल के संपादकीय में माले में चीन के बढ़ते दखल पर भी चिंता व्यक्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed