{"_id":"5b6bc7af4f1c1b923e8b5fa1","slug":"us-will-impose-restrictions-on-russia-due-to-nerve-agent-attack-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में नर्व एजेंट हमले को लेकर अमेरिका रूस पर लगाएगा प्रतिबंध","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ब्रिटेन में नर्व एजेंट हमले को लेकर अमेरिका रूस पर लगाएगा प्रतिबंध
भाषा, वाशिंगटन
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन ने आज कहा है कि वह ब्रिटेन में एक पूर्व जासूस और उनकी बेटी की हत्या के प्रयास में नर्व एजेंट से हमले में रूस की संलिप्तता को लेकर उस पर नए प्रतिबंध लगाएगा।विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये प्रतिबंध ‘‘मार्च में ब्रिटेन के नागरिक और डबल एजेंट सर्गेई स्क्रीपाल एवं उनकी बेटी की हत्या के प्रयास के लिए ‘नोविचोक’ नर्व एजेंट के प्रयोग को लेकर” लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने एक बयान में कहा कि अमेरिका ने यह माना है कि रूसी सरकार ने “अपने ही नागरिकों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए जानलेवा रसायनिक या जैविक हथियारों का इस्तेमाल किया”। उन्होंने बताया कि ये नए प्रतिबंध कांग्रेस की अधिसूचना की 15 दिवसीय अवधि पूरी होने के बाद प्रभावी होंगे।
विज्ञापन
वाशिंगटन पोस्ट ने विदेश मंत्रालय के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया ने बताया कि इन प्रतिबंधों का रूस के साथ व्यापार पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। इन प्रतिबंधों के तहत लाइसेंस देने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसी कुछ अमेरिकी वस्तुओं को भेजने पर रोक लगाई जाएगी। इस बीच रूस ने ब्रिटेन के उस आरोप का खारिज कर दिया है कि घातक नर्व एजेंट हमले में उसका कोई हाथ है।
विज्ञापन