'IS के आतंकी जिस देश में होंगे, उन्हें वहीं मारेंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को आईएसआईएस को पूरी तरह से खत्म करने का निर्देश दिया है। उन्होंने हुए कहा कि इस आतंकवादी समूह के साजिशकर्ता किसी भी देश में हों, अमेरिका उन्हें नहीं छोड़ेगा।
अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की बैठक में ओबामा ने इस्लामिक स्टेट को कमजोर करने और नष्ट करने के लिए अमेरिकी अभियान तेज करने पर चर्चा की।
व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ने जोर दिया कि अमेरिका जहां भी जरूरी होगा, वहां किसी भी देश में आईएसआईएल (आईएसआईएस का अन्य नाम) के आतंकी साजिशकर्ताओं का मुकाबला करना जारी रखेगा।
आईएस के खात्मे के लिए सबके सहयोग की जरूरत
व्हाइट हाउस ने यह उल्लेख किया कि आईएसआईएल से जुड़े संगठन और अन्य चरमपंथी समूह उन क्षेत्रों में पनाहगाह पाने की कोशिश करते हैं, जहां सीमित या कमजोर शासन होता है।
राष्ट्रपति ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को लीबिया और अन्य देशों में आतंकवाद रोधी प्रयासों को मजबूत करने के निर्देश दिए जहां आईएसआईएल अपनी जड़ें जमाने की कोशिशों में लगा है।
व्हाइट हाउस ने कहा कि आईएसआईएल को कमजोर करने और नष्ट करने के लिए वैश्विक साझेदारों के बीच लगातार समन्वय और सहयोग की आवश्यकता होगी। अमेरिका आईएसआईएल से लड़ने के लिए वैश्विक गठबंधन के प्रयासों का लगातार नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध है।