{"_id":"59b126894f1c1bf67f8b4a43","slug":"us-will-deploy-additional-3500-troops-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में अमेरिका करेगा 3500 सैनिकों की तैनाती ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अफगानिस्तान में अमेरिका करेगा 3500 सैनिकों की तैनाती
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Thu, 07 Sep 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना 3500 जवानों की तैनाती करेगी। यूएस के रक्षा अधिकारियों के मुताबिक अमेरिका नये जवानों को मिलाकर अब तक 14500 जवानों को तैनात कर चुका है। रक्षा सचिव जिम मैटिस ने नई तैनाती को अधिकृत किया और कहा कि यह राष्ट्रपति ट्रंप की अफगान पॉलिसी का हिस्सा है।
विज्ञापन
पढ़ें: ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर दिखाई नरमी, कहा- सैन्य हमला पहला विकल्प नहीं
विज्ञापन
आपको बता दें कि ट्रंप ने पिछले महीने अफगानिस्तान से सैनिकों की जल्दबाजी में वापसी को खारिज कर दिया था। वहीं मैटिस ने 3500 सैनिकों की तैनाती को अधिकृत किया है। पिछले हफ्ते पेंटागन ने पहले 8,400 सैनिकों की जगह 11,000 सैनिकों को संशोधित किया था।
विज्ञापन
पढ़ें: US की पाक को सलाह, लश्कर-जैश के खिलाफ बदले रवैया, उठाए गंभीर कदम
शुक्रवार को मैटिस ने कहा कि था कि उन्होंने अफगानिस्तान में सैनिकों की तैनाती पर कागजी कार्रवाई पूरी कर दी है। लेकिन उन्होंने सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं किया था। सीनेटर टॉड यंग ने कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हित से जुड़ा होना चाहिए। यह हमारे कमांडरों की सलाह और वहां के हालात पर निर्भर करता है।