{"_id":"595258094f1c1be1648b46d8","slug":"us-warns-to-syria-on-chemical-weapons-use","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर सीरिया को अमेरिका ने दी चेतावनी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर सीरिया को अमेरिका ने दी चेतावनी
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाइट हाउस ने सोमवार को देर शाम कहा कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद एक और रासायनिक हमले की तैयारी कर रहे हैं। इस बारे में मिली जानकारी के बाद अमेरिका ने सीरिया को चेतावनी दी कि यदि इस बार यहां रासायनिक हथियारों से कोई हमला तो सीरिया को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने बताया कि फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता है कि संभावित रासायनिक हमले के बारे में मिली खुफिया जानकारी कितनी सही है, लेकिन व्हाइट हाउस के मुताबिक असद की तैयारियां ठीक उसी तरह की हैं जो अप्रैल में सीरिया सरकार द्वारा रासायनिक हमले से पहली की गई थीं। इस हमले में दर्जनों सीरियाई नागरिक और बच्चे मारे गए थे। व्हाइट हाउस ने कहा कि हमने पहले भी कहा है कि ईरान व सीरिया समर्थित आईएस को खत्म करने के लिए अमेरिका की मौजूदगी सीरिया में है। ऐसे में यदि असद ने रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करते हुए नरसंहार के लिए हमला किया तो सीरियाई राष्ट्रपति और उनकी सेना को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने ट्वीट किया है कि - ‘सीरिया के नागरिकों पर किसी भी अन्य रासायनिक हमले की जिम्मेदारी असद पर होगी। इसके साथ ही अपने ही नागरिकों की हत्या में असद के मददगार रूस और ईरान भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे।’ हालांकि सीरिया कह चुका है कि उसकी सेना ने 2013 में सभी रासायनिक हथियारों के भंडार को खत्म कर दिया है, लेकिन अमेरिकी रक्षा सचिव ने चेतावनी देते हुए कहा था कि सीरिया के पास अभी भी रासायनिक हथियार हैं। इस्राइली सेना के पास भी सीरिया में कई टन रासायनिक हथियारों की मौजूदगी की जानकारी है।
विज्ञापन
अप्रैल में ट्रंप कर चुके हैं सीरिया पर कार्रवाई
अप्रैल-2017 में सीरिया सरकार पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल के आरोप के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने असद सरकार के नियंत्रण वाले एक हवाई क्षेत्र पर मिसाइल से हमले के आदेश दिए थे। ट्रंप ने उस वक्त अपनी कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा था कि निर्दोष महिलाओं व बच्चों के खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने के बाद अमेरिका का चुप बैठना संभव नहीं था। सीरिया पर मिसाइल छोड़ने की कार्रवाई से रूस भी काफी नाराज हुआ था।