{"_id":"575ad9034f1c1bc1459c64db","slug":"us-warns-pak-against-using-land-for-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में हमले के लिए पाक जमीन पर न रचे जाएं षडयंत्र: अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत में हमले के लिए पाक जमीन पर न रचे जाएं षडयंत्र: अमेरिका
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Jun 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका-इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने कड़ा संदेश देते हुए पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उसकी जमीन का इस्तेमाल भारत में हमलों का षड्यंत्र रचने के लिए नहीं हो। अमेरिका ने पाक से उसके यहां सक्रिय सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
अमेरिका ने पाकिस्तान से ऐसे समय में यह बात कही है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में कहा था कि भारत के पड़ोस में आतंकवाद फलफूल रहा है।अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह उन कदमों में से एक है जिसके लिए अमेरिका पाकिस्तान को प्रोत्साहित कर रहा है ताकि भारत के साथ उसके संबंधों में सुधार किया जा सके।
विज्ञापन
मार्क टोनर ने कहा कि हमारा मानना है कि भारत और पाकिस्तान को व्यावहारिक सहयोग से लाभ मिलेगा और हम दोनों देशों को सहयोग बढ़ाने एवं तनाव कम करने के लक्ष्य से सीधी बातचीत के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
विज्ञापन
टोनर ने कहा कि पाकिस्तान के उठाए जाने वाले कदमों में यह सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता शामिल है कि उसकी धरती का इस्तेमाल भारत में हमलों का षड्यंत्र रचने के लिए नहीं हो। पाकिस्तान उन सभी आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए कदम उठाए जो इस समय उसकी जमीन का इस्तेमाल कर रहे हैं।