फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US warning to Pakistan and Saudi Arabia

अमेरिका ने पाक और सउदी को दी चेतावनी

Thu, 21 Jan 2016 05:40 AM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 05:40 AM IST
विज्ञापन
US  warning to Pakistan and Saudi Arabia

अमेरिका ने परमाणु हथियारों की खरीद-फरोख पर पाकिस्तान और सऊदी अरब को कड़ी चेतावनी दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी चेताया कि अगर सऊदी अरब और पाकिस्तान आपस में परमाणु हथियारों का कारोबार करते हैं, तो इनको गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों को हासिल करने की किसी भी तरह की योजना पर आगे बढ़ने पर सऊदी अरब को परमाणु अप्रसार संधि के तहत बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन


सऊदी अरब की ओर से पाकिस्तान से परमाणु हथियारों को खरीदने की कोशिश
करने की खबरें मीडिया में आने के बाद केरी ने यह कड़ी चेतावनी दी।

सऊदी को भुगतने होंगे बुरे परिणाम

US  warning to Pakistan and Saudi Arabia

हाल ही में शीर्ष पाकिस्तानी नेताओं ने ईरान को चेतावनी दी थी कि यदि वह सऊदी अरब पर हमला करता है, तो उसको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस पर कई विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान ने ईरान पर परमाणु हमले की धमकी दी है।

एक सवाल के जवाब में केरी ने कहा कि हमने इन बातों को सुना है, लेकिन सऊदी अरब न तो परमाणु हथियार खरीद सकता है और न ही इनको हस्तांतरित किया जा सकता है।

अगर ऐसा किया जाता है, तो इसका व्यापक परिणाम होंगे। यानी परमाणु अप्रसार संधि के तहत बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘सऊदी अरब जानता है और मेरा मानना है कि परमाणु हथियार हासिल करना न तो उसके लिए सुरक्षित नहीं है और न ही आसान है।

वहीं, पाकिस्तान अपनी परमाणु गतिविधियों और लीबिया व उत्तर कोरिया जैसे देशों को परमाणु हथियारों की तकनीकी देने को लेकर पहले से ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय के निशाने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed