फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US want pak to take action against terrorists

पड़ोसी देशों पर हमला करने वाले आतंकियों पर कार्रवाई करे पाक: अमेरिका

Sat, 06 Aug 2016 01:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 06 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
US want pak to take action against terrorists
व्हाइट हाउस - फोटो : Getty

अमेरिका ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को कड़ी नसीहत दी है। अमेरिका ने पाक से दो टूक कहा कि वह अपने पड़ोसी देशों पर हमला करने वाले आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करे। उसने कहा कि पाक उन्हीं आतंकी संगठनों के खिलाफ ही कार्रवाई न करे, जो सिर्फ उसके लिए खतरा बने हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका का यह बयान सार्क के गृहमंत्रियों की बैठक में भारत की ओर से सभी आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करने की मांग के समर्थन में आया है।  अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि हमने पाकिस्तान सरकार से साफ कहा है कि वह अपने पड़ोसी देशों पर हमला करने वाले आतंकी समेत सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन


साथ ही पाक की जमीं से आतंकियों के सभी सुरक्षित ठिकानों का खात्मा करें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चुनिंदा आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। हम चाहते हैं कि पाकिस्तान सिर्फ खुद के लिए खतरा बने आतंकी संगठनों के खिलाफ ही कार्रवाई न करे, बल्कि पड़ोसी देशों पर हमला करने वाले आतंकी संगठनों के खिलाफ भी कार्रवाई करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ ने साधा था पाक पर निशाना

US want pak to take action against terrorists
राजनाथ - फोटो : pti
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के इस्लामाबाद दौरे से जुड़े एक सवाल के जवाब में टोनर ने कहा कि हमारा निश्चित रूप से यही मानना है कि पाकिस्तान को अपनी जमीन पर पनाह लिए सभी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है।

हम देख रहे हैं कि पाक इस दिशा में कदम बढ़ा रहा है, लेकिन हम चाहते हैं कि वह और तेजी से आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाए। टोनर ने कहा कि हम आतंकवाद से निपटने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच सहयोग की वकालत करते हैं।

दरअसल, इस्लामाबाद में आयोजित सार्क देशों के गृहमंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को लेकर पाक पर जमकर निशाना साधा था। पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा था कि आतंकवाद और आतंकियों की सिर्फ आलोचना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed