फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US top commander says Pakistan does not change its behavior about terror 

अमेरिका के शीर्ष कमांडर ने कहा- भारत के खिलाफ तालिबान का इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान

Thu, 06 Dec 2018 04:10 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 04:10 AM IST
विज्ञापन
US top commander says Pakistan does not change its behavior about terror 
तालिबान आंतकी (फाइल फोटो)

अमेरिका के शीर्ष कमांडर ने कहा कि पाकिस्तान लगातार अफगान तालिबान का इस्तेमाल भारत के खिलाफ कर रहा है और आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। मरीन कोर के लेफ्टिनेंट जनरल केनेथ मैकेंजी का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में शांति वार्ता को लेकर पाक पीएम इमरान खान से मदद मांगी थी। 

विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने हाल के कुछ समय में अफगानिस्तान में अमेरिका के सबसे लंबे युद्ध को खत्म करने के प्रयास तेज किए हैं। 9/11 हमले के बाद तालिबान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका के 2400 सैनिकों शहीद हो चुके हैं। मैकेंजी ने यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर के पद पर नियुक्ति के लिए सुनवाई के दौरान सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति से कहा, तालिबान और अफगानिस्तान की सरकार के बीच वार्ता कराने में पाकिस्तान अहम भूमिका निभा सकता है, लेकिन इस वक्त ऐसा नहीं लगता कि तालिबान को वार्ता की मेज तक लाने में पाकिस्तान अपने प्रभाव का पूरा इस्तेमाल कर रहा है। हम देख रहे हैं कि तालिबान को अफगानिस्तान का स्थायी हिस्सा बनाने के बजाय भारत के खिलाफ उसका लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने पाक पीएम को पत्र भेजा है, जिसमें अफगानिस्तान में शांति वार्ता में पाकिस्तान से सहयोग मांगा है। पत्र में ट्रंप ने कहा है पाकिस्तान में क्षमता है कि वह अपनी जमीन को तालिबान के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं बनने दे। इस पर मैंकेंजी ने कहा कि दक्षिण एशिया रणनीति पर पाकिस्तान के सकारात्मक रवैये के बावजूद हिंसक कट्टरपंथी संगठन अफगानिस्तान की सीमा से लगते उसके क्षेत्र में सक्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed