फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US to send 3750 soldiers to Mexico border for fencing

मेक्सिको सीमा पर 3750 जवान और भेजेगा अमेरिका, फेंसिंग का निर्माण करेंगे सैनिक

Tue, 05 Feb 2019 12:37 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 05 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
US to send 3750 soldiers to Mexico border for fencing
US Soldiers

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि वह मेक्सिको से लगती देश की सीमा पर तीन माह के लिए अतिरिक्त 3,750 सैनिक भेजेगा। इस दौरान वे अमेरिकी सीमा गश्ती एजेंटों को न सिर्फ मदद करेंगे बल्कि करीब 240 किलोमीटर लंबी फेंसिंग का निर्माण भी करेंगे। पेंटागन के मुताबिक इस नई तैनाती के साथ मेक्सिको की सीमा पर तैनात सैनिकों की संख्या बढ़कर 4,350 हो जाएगी।

विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार, सेना के दो मुख्य मिशन होंगे जिनमें एरिजोना, कैलिफोर्निया, न्यू मेक्सिको, और टेक्सास में 30 सितंबर तक सर्विलांस कैमरों का संचालन और साथ ही 240 मीटर लंबी अतिरिक्त कॉन्सर्टिना फेंस का निर्माण करना शामिल है। यह फेंस एक प्रकार की कांटेदार बाड़ होगी। हालांकि अभी सैनिकों की तैनाती सिर्फ तीन माह के लिए होगी, लेकिन पेंटागन दक्षिणी सीमा की सुरक्षा के मिशन के लिए जरूरी सैन्य बल संरचना का मूल्यांकन जारी रखेगा। 
विज्ञापन


1878 में बना एक अमेरिकी कानून राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था मसलों में सैनिकों का प्रयोग प्रतिबंधित करता है। इसलिए अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक, सेना अवैध रूप से सीमा पार करने वाले आव्रजकों को हिरासत में नहीं ले सकती और उसका कार्यक्षेत्र सीमा एजेंट्स को हवाई अभियानों और सर्विलांस और वाहनों की मरम्मत जैसे कार्यों में सहयोग देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed