{"_id":"7004a594-8e34-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"us-to-boost-missile-defense-to-counter-north-korea-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा प्रणाली मजबूत करेगा अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
रक्षा प्रणाली मजबूत करेगा अमेरिका
Updated Sat, 16 Mar 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया से बढ़ते खतरे से निपटने के लिए अमेरिका अपनी मिसाइल रक्षा प्रणाली को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल ने शुक्रवार को एक पत्रकार सम्मेलन में उत्तर कोरिया से होने वाले खतरे से निपटने के लिए देश के पश्चिमी तट पर मिसाइल सुरक्षा मजबूत करने की योजना की घोषणा की।
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने हाल ही में उत्तर कोरिया द्वारा "गैर-जिम्मेदाराना और लापरवाह उकसाने वाली घटनाओं" का हवाला दिया।
पिछले महीने उत्तर कोरिया द्वारा तीसरे परमाणु परीक्षण के बाद से तनाव बढ़ गया है। पिछले ही हफ्ते उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर परमाणु हमले की धमकी दी थी।
अतिरिक्त अवरोधकों की तैनाती
हेगल ने कहा कि कैलिफॉर्निया और अलास्का में तैनात 30 अवरोधकों के अलावा वर्ष 2017 तक अमेरिका 14 और अवरोधक लगाएगा जो हवा में मिसाइलों को मार गिराएं।
उन्होंने कहा कि अलास्का के फोर्ट ग्रीली में 14 अतिरिक्त ज़मीन-स्थित अवरोधक, जीबीआई, तैनात कर हम अपनी होमलैंड मिसाइल सुरक्षा मजबूत करेंगे। इससे हमारे जीबीआई की संख्या 30 से बढ़कर 44 हो जाएगी जिनमें कैलिफॉर्निया के वैन्डनबर्ग एयरफोर्स बेस पर लगे चार जीबीआई शामिल हैं। इन अतिरिक्त अवरोधकों से हमारी मिसाइल सुरक्षा क्षमता में लगभग पचास फीसदी इजाफा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने ये भी कहा कि सरकार, देश की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। हेगल ने कहा कि अमेरिकी नागरिक उम्मीद करते हैं कि हम अपने देश के अंदर और बाहर अपने हितों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएं। लेकिन वो उम्मीद करते हैं कि हम ऐसा, सबसे सक्षम और कारगर तरीकों से करें। जिन कदमों की घोषणा मैंने आज की है, उनसे हमारे देश की सुरक्षा मजबूत होगी, हमारे सहयोगियों और साझेदारों के प्रति हमारी वचनबद्धता बनी रहेगी और दुनिया में ये साफ हो जाएगा कि अमेरिका आक्रमकता के खिलाफ मजबूती से खड़ा है।
विज्ञापन
और परीक्षण
चक हेगल ने कहा कि अमेरिका, जापान में भी एक रडार-ट्रैकिंग स्टेशन बनाएगा। अलास्का और कैलिफॉर्निया में अवरोधक मिसाइलों की अड्डे, उत्तर कोरिया से संभावित मिसाइल हमलों से बचने के लिए जॉर्ज डबल्यू बुश के कार्यकाम में बनी थे।
लेकिन अवरोधकों से जुड़ी तकनीकी मुश्किलों के चलते उनकी तैनाती में समय लग गया। जब चक हेगल से हाल के परीक्षणों के दौरान अवरोधकों के खराब प्रर्दशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस वर्ष और परीक्षण किए जाएंगे।
लेकिन विश्लेषक मानते हैं कि ताजा परीक्षण और धमकी के बावजूद उत्तर कोरिया को अमरीका तक पहुंचने वाली मिसाइल बनाने में अभी कई वर्ष लग जाएंगे।