फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US think tank said Modi ushered in a golden age for BJP

नेहरू-गांधी परिवार का वर्चस्व खत्म, मोदी ने BJP के स्वर्ण काल का शुरू किया: अमेरिकी थिंक टैंक

Fri, 04 Aug 2017 04:39 PM IST
amarujala.com- presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- presented by: अजय कुमार सिंह Updated Fri, 04 Aug 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
 US think tank said Modi ushered in a golden age for BJP
modi - फोटो : अमर उजाला
भारत-अमेरिकी शीर्ष थिंक टैंक का कहना है कि बिहार की सत्ता में भाजपा की वापसी कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के स्वर्ण काल की शुरुआत करा दी है।
विज्ञापन


कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस’ में दक्षिण एशिया कार्यक्रम के निदेशक एवं वरिष्ठ फेलो मिलान वैष्णव ने एक लेख में कहा है कि हालिया बदलाव इस बात के संकेत देते हैं कि कांग्रेस द्वारा लंबे समय से शासित भारत में अब भाजपा राजनीति के नए केंद्र के तौर पर उभरी है। लेख में कहा गया है कि 2019 में होने वाले चुनावों के लिए भाजपा न केवल एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है वरन शक्तिशाली राज्यों में वह अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए काफी तेज गति से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


वैष्णव आगे लिखते हैं कि तीन दशक में बहुमत हासिल करने वाली पहली पार्टी के रूप में भाजपा को मजबूती दे मोदी ने उसके लिए स्वर्णिम युग की शुरुआत कर दी है। भाजपा की गति ने पार्टी के लिए ‘बेजोड़ मौकों’ के द्वार खोल दिए हैं। इस क्रम में अब बिहार के जुड़ जाने से राज्यसभा में भाजपा 2018 के अंत तक बहुमत में आ सकती है। दोनों सभाओं में नियंत्रण पा लेने से भाजपा अपने विधायी एजेंडे को कुछ मुश्किलों के साथ ही सही दिशा में आगे बढ़ा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतांत्रिक संतुलन को लेकर चिंताएं भी हो रहीं पैदा 
मिलान वैष्णव ने कहा है कि सत्ता के मौजूदा केंद्रीकरण के नकारात्मक पहलू भी हैं। भले ही भाजपा सरकार के लगातार मजबूत होने से नीतिगत स्थिरता एवं राजनीतिक मजबूती के संकेत मिल रहे हैं लेकिन इसके साथ ही भारत में लोकतांत्रिक संतुलन को लेकर चिंताएं भी पैदा हो रहीं हैं।

राष्ट्रवादी बयानबाजियों से युवाओं को लुभाया
लेख में यह भी कहा गया है कि मोदी देश के युवाओं के एक हिस्से को लुभाने में सफल रहे हैं। पीएम मोदी की व्यापार-अनुकूल नीतियां, राष्ट्रवादी बयानबाजी और आकांक्षा से भरी उनकी अपील युवाओं में उत्साह भरती है। इसके जरिए मोदी भाजपा को ऐतिहासिक चुनावी जीत की ओर ले गए हैं।


केरल उच्च न्यायालय की एक डिवीजन बेंच ने इस शादी को रद्द कर दिया और इसे म कहा और निर्देश दिया कि हदीया को अपने हिंदू माता-पिता या एक संस्था की सुरक्षात्मक हिरासत में रखा जाए, ताकि वह "लव जिहाद" का एक और शिकार होने बच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed