{"_id":"d29a8478-6060-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"us-supreme-court-justice-clarence-thomas-breaks-his-silence","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज ने तोड़ी चुप्पी
बीबीसी हिंदी
Updated Thu, 17 Jan 2013 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज क्लेरेंस थॉमस ने पिछले सात साल से अदालती सुनावाई के दौरान में एक शब्द भी नहीं बोला है। लेकिन सोमवार को उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ दी।
विज्ञापन
64 वर्षीय थॉमस ने अदालती सुनवाई के दौरान हावर्ड और येल विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाले वकीलों के बारे में चल रहे मजाक के दौरान अपनी जुबान खोली। अदालत के रिकॉर्ड्स के मुताबिक उन्होंने कहा, ''देखिए, उन्होंने ये नहीं।” इतना सुनते ही कई जज हंसने लगे।
विज्ञापन
जस्टिस थॉमस ने फरवरी 2006 से अदालत में कोई सवाल नहीं पूछा है। संवाददाताओं के अनुसार ये स्पष्ट नहीं है कि जस्टिस थॉमस के कहे वाक्य का क्या मतलब है, लेकिन वो शायद कुछ चुनिंदा लॉ कॉलेजों से पढ़ाई करने वालों पर व्यंग ही कर रहे थे।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार एक वकील ने बताया कि मजाक येल विश्वविद्याल में पढाई पर होने वाले खर्चे को लेकर था। इसी कॉलेज से जस्टिस थॉमस ने भी पढ़ाई की है। वहीं एक अन्य वकील का कहना है कि हावर्ड लॉ स्कूल को लेकर अदालत में मजाक चल रहा था।
'खामोश' जज
ये पूरा मामला उस समय पेश आया जब नौ जजों की खंडपीठ बॉयर बनाम लुइजियाना मुकदमे की सुनवाई कर रही थी। इस मामले में जोनाथन बॉयर खुद को हत्या का दोषी करार दिए जाने के फैसले को पलटने की अपील कर रहे हैं, क्योंकि मुकदमा शुरू होने से पहले ही उन्हें सात साल जेल में रहना पड़ा।
बॉयर के वकील ने कहा कि मामले के तेजी से निपटारे के उनके मुवक्किल के अधिकार का हनन हुआ है। संवाददाताओं का कहना है कि इस मुकदमे में ये सवाल भी उठाए जा रहे हैं कि शुरू में बॉयर को अदालत की तरफ से जो वकील दिए गए, वो क्या इस मामले में पैरवी कर पाने के काबिल थे।
जस्टिस एंटोनिन स्कालिया ने लुइजियाना राज्य के वकील से पूछा कि बॉयर को मिले उन वकीलों ने किस लॉ कॉलेज से पढ़ाई की थी। इसी दौरान थॉमस ने अपनी बात कही। जस्टिस थॉमस ही इस खंडपीठ में इकलौते ऐसे जज हैं जो अदालत में होने वाली जिरह के दौरान सवाल नहीं पूछते हैं।