फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US still worried about safe havens of terrorists in Pakistan: official

पाकिस्तान में अभी भी आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह होने पर अमेरिका चिंतित : अधिकारी

Tue, 21 Aug 2018 12:49 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Tue, 21 Aug 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
US still worried about safe havens of terrorists in Pakistan: official

अमेरिका ने पाकिस्तान में अब भी आंतकवादी गुटों को सुरक्षित पनाहगाह मिलने पर चिंता व्यक्त करते हुए पाकिस्तान से अतिवादी गुटों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। अमेरिका के विदेश विभाग की दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की वरिष्ठ पदाधिकारी एलिस वेल्स ने इसी के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के उस बयान की सराहना की जिसमें उन्होंने देश की सीमा के दोनों ओर शांति के महत्व के बारे बात की थी।

विज्ञापन


वेल्स ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘अफगानिस्तान में स्थायित्व को आगे बढ़ाने में पाकिस्तान को अहम भूमिका निभानी है। आतंकवादी गुटों को पाकिस्तान में सुरक्षित पनाहगाह मिलना जारी रहने पर भी हमने अपनी चिंता व्यक्त की है। हम सरकार से अपील करते हैं कि वह इन संगठनों पर दबाव बनाने के लिए और काम करे।’’ उनसे यह पूछा गया था कि क्या हक्कानी नेटवर्क और तालिबान जैसे आतंकी संगठन के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा कार्रवाई करने की अमेरिकी मांग पर कोई प्रगति दिखाई दी है।
विज्ञापन


वेल्स ‘हिंद महासागर क्षेत्र में अमेरिकी नीति’ पर बोल रहीं थीं और इस दौरान उन्होंने 27-28 अगस्त को हनोई में इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित की जा रही इंडियन ओशन कान्फ्रेंस के लिए अपनी यात्रा की पूर्व समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान की नई सरकार से साथ काम करने के लिए इच्छुक है और प्रधानमंत्री इमरान खान के उन शब्दों का स्वागत करता है जहां उन्होंने पाकिस्तानी सीमा के दोनों ओर शांति के महत्व पर बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed