फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US state department says PM modi visit will give strengthening to US-india ties

अमेरिका को पीएम मोदी के दौरे का इंतजार, बोला- इससे दोनों देशों के रिश्तों में आएगी मजबूती

Fri, 23 Jun 2017 11:45 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 23 Jun 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
US state department says PM modi visit will give strengthening to US-india ties

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे का खुद अमेरिका को इंतजार है। अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से एक स्टेटमेंट आया है, जिसमें कहा गया कि अमेरिका को इस दौरे का इंतजार है, क्योंकि इससे दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती आएगी। विभाग के मुताबिक दोनों देशों को मिलकर कई क्षेत्रों पर काम करना है, जिसमें खासकर आतंकवाद शामिल है।

विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी 25 जून को अमेरिका जा रहे हैं और यूएस के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ये उनकी पहली मुलाकात होगी। इससे पहले उनके दौरे पर अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन इनपर ट्रंप प्रशासन ने विराम लगा दिया है। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा गया था कि अमेरिका इस माह के अंत में वाशिंगटन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करने का इंतजार कर रहा है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीदर नौअर्ट ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा कि
विज्ञापन
विज्ञापन

हम भारतीय प्रधानमंत्री से यहां वाशिंगटन में मिलने के लिए उत्सुक हैं। मुझे उम्मीद है कि ऐसा इस माह के अंत में होगा।

बता दें कि अमेरिका के पेरसि समझौते से अलग होने के फैसले के बाद इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दोनों नेता एक-दूसरे से फोन पर कम से कम तीन बार बात भी कर चुके हैं। ओबामा प्रशासन के दौरान भी मोदी ने बराक ओबामा के साथ रिकॉर्ड आठ बैठकें की थीं। मोदी ने तीन बार वॉशिंगटन की यात्रा की थी जबकि ओबामा ने साल 2015 में अपने ऐतिहासिक दौरे के तहत भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed