फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us spy leaker edward snowden missing

होटल से गायब हुए एडवर्ड स्नोडेन

Tue, 11 Jun 2013 11:59 AM IST
Updated Tue, 11 Jun 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
us spy leaker edward snowden missing

अमेरिका में टेलीफोन और इंटरनेट पर निगरानी रखे जाने के कार्यक्रम की जानकारी एक ब्रितानी अख़बार को देने वाले एडवर्ड स्नोडेन हॉन्ग कॉन्ग के अपने होटल से गायब हो गए हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी खु़फ़िया एजेंसी सीआईए के पूर्व तकनीकी सहायक स्नोडेन ने मंगलवार को होटल से चेक आउट किया।

वहां से वह कहां गए, यह अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि वे हॉन्ग कॉन्ग में ही कहीं हैं।

अभी हाल में ही उन्होंने कहा था कि लोगों को उत्पीड़न से मुक्त कराना उनका दायित्व है।

ब्रितानी अखबार गार्डियन ने पिछले हफ़्ते एक खबर प्रकाशित की थी कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां लाखों लोगों के टेलीफ़ोन काल्स के रिकॉर्ड और इंटरनेट डाटा एकत्र कर रही हैं।
विज्ञापन


आपराधिक मामला
अमेरिका के राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले को एक आपराधिक मामले के रूप में न्याय विभाग को भेज दिया गया है।

इस बीच अमेरिका राष्ट्रपति के कार्यालय व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर डाली गई एक ऑनलाइन याचिका में स्नोडेन के लिए तत्काल माफी की मांग की गई है। इस याचिका पर अब तक 30 हज़ार लोगों ने दस्तख़त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रितानी अख़बार गार्डियन ने एडवर्ड स्नोडेन की ख़बर के स्रोत के रूप में पहचान उन्हीं के अनुरोध पर ज़ाहिर की थी। हॉन्ग कॉन्ग के रेडियो और टीवी चैनल आरटीएचके ने ख़बर दी है कि स्नोडेन सोमवार को होटल मीरा से चेक आउट कर गए हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने होटल के कर्मचारियों के हवाले से ख़बर दी है कि स्नोडेन दोपहर में होटल से गए।

गार्डियन के पत्रकार इवन मैक्सकिल ने बीबीसी से बातचीत में विश्वास जताया कि स्नोडेन अब भी हॉन्ग कॉन्ग में ही हैं।

प्रत्यर्पण की संभावना
हॉन्ग कॉन्ग चीन का इलाक़ा है, उसकी अमेरिका के साथ प्रत्यर्पण संधि है। विश्लेषकों का कहना है कि प्रत्यर्पण संधि के बाद भी स्नोडेन को अमेरिका ले जाने में महीनों लग सकते हैं। उनका कहना है कि प्रत्यर्पण को चीन रोक भी सकता है।

माना जा रहा है कि एडवर्ड स्नोडेन 20 मई को हॉन्ग कॉन्ग पहुंचे थे। वहां अमेरिकी नागरिकों को आने पर वीजा दिया जाता है, जो तीन महीने के लिए वैध होता है।

स्नोडेन की ओर से दी गई जानकारी से अटलांटिक पार की राजनीति में विवाद पैदा हो गया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि ब्रितानी इलेक्ट्रॉनिक एजेंसी जीसीएचक्यू ने ब्रितानी नागरिकों पर नजर रखने के लिए अमेरिकी तंत्र का उपयोग किया।


इस विवाद की वजह से ब्रितानी विदेश मंत्री विलियम हेग ने अपनी अमेरिका की यात्रा स्थगित कर संसद में सोमवार को बयान दिया और आरोपों से इनकार किया।

गार्डियन अख़बार के मुताबिक़ 29 वर्षीय एडवर्ड स्नोडेन सीआईए के पूर्व तकनीकी सहायक हैं। अभी वे अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग (एनएसए) के लिए काम करने वाले ठेकेदार बूज़ एलेन हैमिल्टन के कर्मचारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed