फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US Senator asks Trump to declare China a 'messy currency exchange' country

अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप से की चीन को ‘करेंसी विनिमय दर में गड़बड़ी वाला’ देश घोषित करने की मांग 

Wed, 17 Oct 2018 05:16 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
US Senator asks Trump to declare China a 'messy currency exchange' country

चीनी मुद्रा के संबंध में उठाए गए कदम को लेकर एक शीर्ष अमेरिकी सीनेटर ने राष्ट्रपति ट्रंप से चीन को ‘करेंसी की विनिमय दर में गड़बड़ी करने वाला’ देश घोषित करने की मांग की है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चीनी युआन के अवमूल्यन पर चिंता जाहिर करते हुए सीनेटर टैमी बाल्डविन ने राष्ट्रपति ट्रंप को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि जब से ट्रंप प्रशासन ने शुल्क संबंधी कार्रवाई की है तब से चीनी युआन का मूल्य नौ फीसदी तक गिर गया है। 

विज्ञापन


बाल्डविन ने ट्रंप को उनका चुनावी वादा याद दिलाया जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सरकार में आने के पहले ही दिन चीन को मुद्रा में गड़बड़ी करने वाला देश घोषित करेंगे। उन्होंने यह पत्र छह महीने पर जारी होने वाली रिपोर्ट से पहले लिखा है। इसमें उनको चिह्नित किया जाता है जो मुद्रा की विनिमय दर में गड़बड़ी करते हैं। उन्होंने कहा, ‘लेकिन पिछली तीन रिपोर्ट में ऐसा नहीं हुआ। मुझे इस बात की चिंता है कि चीन के खिलाफ विनिमय दर में गड़बड़ी करने और विश्व व्यापार संगठन के नियमों का उल्लंघन करने का मामला बनता है।’ 
विज्ञापन


चीन की योजना को चुनौती देगा ट्रंप का फंड प्लान

एशिया समेत बाकी महाद्वीपों पर चीन का बढ़ता प्रभाव कम करने के लिए ट्रंप ने एक योजना तैयार की है। ट्रंप की योजना चीन की वन बेल्ट वन रोड योजना को चुनौती देगी। इसके तहत अब अमेरिका भी चीन की तरह विकासशील देशों को फंड देकर उनकी मदद करेगा। ट्रंप ने यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये विकासशील देशों में चल रही परियोजनाओं को 60 अरब डॉलर तक का कर्ज दे सकेगा। यह रकम लोन, ऋण गारंटी और कंपनियों को बीमे के रूप में दिए जाएंगे, जबकि अब तक ट्रंप विदेशी मदद के खिलाफ थे। उन्होंने तीन अरब डॉलर की विदेशी मदद में कटौती करने का प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन अब चीन के खिलाफ उन्होंने यू टर्न ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed