{"_id":"5c11944abdec2241891edf14","slug":"us-senate-passes-bill-to-impose-visa-ban-on-chinese-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी अधिकारियों के वीजा पर रोक लगाने का बिल अमेरिकी सीनेट में पारित","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
चीनी अधिकारियों के वीजा पर रोक लगाने का बिल अमेरिकी सीनेट में पारित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की संसद के उच्च सदन सीनेट में चीन को लेकर एक महत्वपूर्ण बिल पारित किया गया है। इसमें चीन के उन अधिकारियों के वीजा पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव किया गया है जो अमेरिकी नागरिकों, अधिकारियों और पत्रकारों को तिब्बत जाने की अनुमति नहीं देते।
विज्ञापन
अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा से ‘द रेसिप्रोकल एक्सेस टू तिब्बत एक्ट’ बिल गत सितंबर में ही पास हो गया था। इस बिल में अमेरिकी नागरिकों, पत्रकारों और अधिकारियों के तिब्बत में निर्बाध आवागमन की मांग की गई है। इस बिल को अब ह्वाइट हाउस भेजा जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन जाएगा।
विज्ञापन
इस बिल को लाने वाले सीनेटर मैक्रो रूबिओ ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘बिल पर अब सिर्फ राष्ट्रपति के हस्ताक्षर का इंतजार है।’ चीनी नागरिकों को अमेरिका में कहीं भी आवाजाही की पूरी छूट है। अगर चीन चाहता है कि उसके पर्यटकों, अधिकारियों, पत्रकारों और आम नागरिकों को अमेरिका में यह सुविधा मिलती रहे तो उसे भी अमेरिकी नागरिकों को तिब्बत समेत चीन में इसी तरह की छूट देनी होगी।
विज्ञापन