फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US Security aid to pak declines by 73 percent

पांच सालों में यूएस से पाक को मिलने वाली सहायता में हुई 73 फीसद कटौती

Wed, 24 Aug 2016 02:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 02:32 PM IST
विज्ञापन
US Security aid to pak declines by 73 percent
पाकिस्तानी सेना - फोटो : बीबीसी

अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सुरक्षा सहायता को वर्ष 2011 से 73 फीसद तक घटा दिया है। अमेरिका ने ये कटौती ओसामा के पाकिस्तान में मारे जाने की घटना के बाद से की है। इस बात का खुलासा कांग्रेसनल रिपोर्ट में हुआ है।

विज्ञापन


कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस ने 2002 से 2015 के बीच पाक को दी गयी सैनिक और आर्थिक दोनों प्रकार की सहायता को कवर किया है। ‌रिपोर्ट इस बात का भी खुलासा करती है कि वर्ष 2011 से आर्थिक सहायता में भी 53 फीसद की कटौती की गई है। इसी माह पेंटागन ने हक्कानी नेटवर्क पर कार्रवाई न करने पर पाकिस्तान को दी जाने वाली तीन सौ मिलियन डॉलर की सैनिक सहायता पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


2015 में सैनिक सहायता 1.3 बिलियन डॉलर से घट कर 343 मिलियन डॉलर हो गयी है। वहीं अमेरिका ने आर्थिक सहायता को वर्ष 2011 से 1.2 बिलियन डॉलर को घटाकर वर्ष 2015 में 561 मिलियन डॉलर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान को मिलने वाली सीएसएफ सहायता का आधा खाने और ह‌थियारों पर खर्च होता है। इन सबके बावजूद ‌रिपोर्ट में बताया गया है कि अब भी 1.2 बिलियन डॉलर
के हथियारों को यूएस से लेने की जुगत में लगा हुआ है पाकिस्तान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed