फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US says Pakistan-based terrorist groups are planning to attack India and Afghanistan

यूएस की चेतावनी- पाकिस्तान में पनप रहे आतंकी संगठन कर सकते हैं भारत पर हमला

Fri, 12 May 2017 11:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Fri, 12 May 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
US says Pakistan-based terrorist groups are planning to attack India and Afghanistan
डेमो पिक

भारत और पाकिस्तान पर लगातार युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। जहां पाकिस्तान की सेना लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है वहीं अमेरिका के अधिकारियों की मानें तो पाकिस्तान तो नहीं, ,लेकिन वहां पनप रहे आतंकवादी संगठन भारत पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। 

विज्ञापन


पाकिस्तान-आधारित आतंकवादी समूह भारत और अफगानिस्तान दोनों पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। एक शीर्ष अमेरिकी गुप्तचर अधिकारी ने ये बातें कहीं। 

राष्ट्रीय खुफिया निदेशक डेनियल कोट्स ने विश्वव्यापी खतरों पर कांग्रेस की सुनवाई के दौरान सीनेट सेलेक्ट कमेटी ऑन इंटेलीजेंस के सदस्यों से कहा कि इस्लामाबाद पाकिस्तान में उग्रवादियों और आतंकवादियों पर अंकुश लगाने में असफल रहा है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने अपने परमाणु शस्त्रागारों का इस्तेमाल सामरिक परमाणु हथियारों के विकास के लिए किया है। संभावित रूप से वो अपने उपयोग के लिए सीमा को कम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सांसदों से कहा कि दक्षिण एशिया में खुफिया समूह का मानना है कि अफगानिस्तान में राजनीतिक और सुरक्षा की स्थिति के लिहाज से 2018 तक का समय निश्चित रूप से खराब होगा हालांकि संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा सैन्य सहायता में मामूली बढ़ोत्तरी के आसार हैं। 


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय अलगाव के बारे में चिंतित है और भारत के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय स्तर जिसमें भारत का विस्तारित विदेशी पहुंच और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ गहरा संबंध शामिल है, इससे डरा हुआ है। इस अलगाव की कमी को पूरा करने के लिए पाक चीन का रुख कर सकता है जो बीजिंग का हिंद महासागर पर प्रभाव बढ़ाने में मददगार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed