{"_id":"5b5919b94f1c1b4e748b70e5","slug":"us-ready-for-real-agreement-with-iran-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान के साथ वास्तविक समझौता करने के लिए अमेरिका तैयार: ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ईरान के साथ वास्तविक समझौता करने के लिए अमेरिका तैयार: ट्रंप
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
Updated Thu, 26 Jul 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम पर ‘वास्तविक समझौता’ करने के लिए तैयार है। ट्रंप की यह टिप्पणी उस समय आई है जब कुछ दिन पहले उन्होंने अमेरिका को धमकाने पर ईरान को ऐतिहासिक परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
ट्रंप ने ओबामा प्रशासन के दौरान 2015 में हुए ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका को मई में अलग कर लिया था। उन्होंने इसे अब तक का बेहद खराब समझौता बताया था। ट्रंप ने विदेशों में युद्धों में भाग लेने वाले सैनिकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि उनका प्रशासन ईरान के साथ फिर से बातचीत करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैंने ईरान के साथ एकतरफा भयानक परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर दिया था।’ ट्रंप ने कहा कि उनके फैसले से ईरान अब वैसा देश नहीं रहेगा जैसा वह था।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैं यह कह सकता हूं। हम देखेंगे कि क्या होता है लेकिन हम सही समझौता करने के लिए तैयार हैं ना कि वैसा समझौता करने के लिए जैसा पूर्ववर्ती प्रशासन ने किया था जो अनर्थ था।’