{"_id":"5b6b6e474f1c1bee748b8aa3","slug":"us-publishing-list-of-chinese-products-that-will-face-25-per-cent-duties-starting-on-august-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड वॉर: अमेरिका ने चीन पर लगाया 25 फीसदी का शुल्क, 16 अरब डॉलर की 279 वस्तुएं होंगी प्रभावित","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रेड वॉर: अमेरिका ने चीन पर लगाया 25 फीसदी का शुल्क, 16 अरब डॉलर की 279 वस्तुएं होंगी प्रभावित
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Thu, 09 Aug 2018 03:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वॉर बढ़ता ही जा रहा है। ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को चीन से आयातित वस्तुओं पर शुल्क लगाने के दूसरे चरण की घोषणा की। 23 अगस्त से चीन से आयात होने वाली 16 अरब डॉलर की 279 वस्तुओं पर अमेरिका 25 फीसदी का शुल्क लगाएगा।
विज्ञापन
अमेरिका पहले ही 34 अरब डॉलर के उत्पादों पर 6 जुलाई से शुल्क लागू कर चुका है। हालांकि, अमेरिकी कंपनियों की चिंताओं को देखते हुये 16 अरब डॉलर की वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क को उस वक्त टाल दिया था।
विज्ञापन
अमेरिका व्यापार प्रतिनिधित्व (यूएसटीआर) कार्यालय ने कहा कि यह अमेरिकी प्रौद्योगिकी और बौद्धिक संपदा के जबरन हस्तांतरण से जुड़ी चीन की ‘अनुचित व्यापार गतिविधियों’ पर अमेरिका की जवाबी कार्रवाई का हिस्सा है।
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन ने सत्ता में आने के बाद से चीन के साथ व्यापार में बड़े असंतुलन को कम करने और बौद्धिक संपदा की कथित चोरी के मुद्दे पर कई कदम उठाए हैं। यूएसटीआर ने मार्च 2018 में धारा 301 के जांच नतीजे जारी किए थे।
इसमें कहा गया था कि प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, बौद्धिक संपदा और नवाचार से जुड़ी चीन की नीतियां और गतिविधियां ‘अनुचित और भेदभावपूर्ण’ हैं तथा अमेरिकी व्यापार पर बोझ हैं।