फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US publication says America may ban Pakistan govt officials with terror ties

पाक का टेरर कनेक्शन, ट्रंप की चेतावनी के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों पर बैन लगा सकता है US

Wed, 23 Aug 2017 10:42 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Wed, 23 Aug 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
US publication says America may ban Pakistan govt officials with terror ties
Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात अफगानिस्तान को लेकर यूएस की नई पॉलिसी का ऐलान किया। इसके साथ ही ट्रंप ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि आतंक को पनाह देने का अंजाम पाक को भुगतना होगा। ट्रंप के इस बयान के कुछ घंटों बाद ही अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान को कड़े संकेत दिए गए। यूएस के एक पब्लिकेशन हाउस के मुताबिक  आतंकी संबंधों के चलते अमेरिका पाकिस्तानी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा सकता है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के सरकारी अधिकारियों पर प्रतिबंध
अमेरिका के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने मंगलवार देर रात अमेरिकन पब्लिकेशन पॉलिटिको को बताया कि आतंकवादियों से संबंध होने के कारण पाकिस्तान के सरकारी अधिकारियों पर अब अमेरिका बैन लगा सकता है।
विज्ञापन


पढ़े:- ट्रंप की खरी-खरी- आतंकियों के लिए जन्नत है पाक, भुगतना होगा पनाह देने का अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अगर पाकिस्तानी अधिकारियों पर इस तरह के प्रतिबंध लगाए जाएंगे, तो यह एक व्यापक क्षेत्रीय रणनीति का हिस्सा होगा जो पाकिस्तान को यह जानने की अनुमति देता है कि "सामान्य रूप से व्यापार अब तक खत्म हो गया है।''

पाक को भुगतना होगा आतंक को पनाह देने का अंजाम
अमेरिका की तरफ से यह बयान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आतंकवाद को लेकर दी गई चेतावनी के बाद आया। आपको बता दें कि सोमवार देर रात देश के नाम संबोधन में अफगानिस्तान पर अमेरिका की नई पॉलिसी का ऐलान करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई। ट्रंप ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाक आतंकियों के लिए जन्नत बन गया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों और अपराधियों को पनाह देने का अंजाम पाकिस्तान को भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed