{"_id":"5747ac2c4f1c1b3207690d9e","slug":"us-presidential-election-republican-candidate-made-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : डोनाल्ड ट्रंप बने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : डोनाल्ड ट्रंप बने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 07:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी विवादित बयानबाजी के लिए प्रसिद्ध डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार बन गए हैं। उम्मीदवार बनने के लिए जरूरी डेलीगेट्स के आंकड़े को ट्रंप ने हासिल कर लिया है। अब उनकी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा ही पार्टी की तरफ से होना बाकी है, जिसकी घोषणा पार्टी क्लीवलैंड में होने वाले अपने राष्ट्रीय सम्मेलन में करेगी।
विज्ञापन
एसोसिएटेड प्रेस द्वारा किए गए डेलिगेशन काउरिपब्लिकन पार्टी की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनने के लिए ट्रंप को डेलीगेट्स का 1237 का जादुई आंकड़ा हासिल करना था, जिसे हासिल करने में वह कामयाब रहे। डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवारी की दावेदारी में शामिल हिलेरी क्लिंटन से उन्हें कड़ी टक्कर मिलती रही है। अब देखना है कि डेमोक्रेटिक से हिलेरी भी नवंबर में चुनावी मैदान में उतर पाती हैं कि नहीं।
विज्ञापन