फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US presidential election debate, Hillary Clinton and Donalt Trump would Competitor

हिलेरी Vs ट्रंप: TRP के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है इस बार की महाबहस

Tue, 27 Sep 2016 07:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 07:32 AM IST
विज्ञापन
US presidential election debate, Hillary Clinton and Donalt Trump would Competitor
ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर होने वाली पहली आम बहस भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे होगी। अमेरिकी चुनावों की बेहद चर्चित ये डिबेट पूरी दुनिया के लिए खास होगी, जिस पर सोशल मीडिया समेत अन्तरराष्ट्रीय मीडिया की निगाहें टिकी हुई हैं। न्यूयॉर्क के हेम्पस्टीड स्थित होफस्ट्रा विश्वविद्यालय में 90 मिनट की इस बहस का आयोजन होगा। यही वो जगह है, जहां पिछले राष्ट्रपति चुनावों में बराक ओबामा और उनके विरोधी जॉन मैक्केन और मिट रोमनी के बीच बहस आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन


अमेरिका की दो मुख्य राजनीतिक दल रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अमेरिका को लेकर अपना नजरिया लोगों के सामने रखेंगे। माना जा रहा है कि विश्व की महाशक्ति के तौर पर पहचान रखने वाले अमेरिका की यह प्रेजिडेंशियल डिबेट पिछले कई सालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।

विज्ञापन

दोनों ही उम्मीदवारों के लिए अहम है बहस

US presidential election debate, Hillary Clinton and Donalt Trump would Competitor

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप के लिए यह डिबेट लिटमस टेस्ट की तरह होगी, क्योंकि ट्रंप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित होने से पहले ही विवादास्पद टिप्पणियों के लिए चर्चा में रहे हैं। ऐसे में अमेरिका की जनता को डिबेट के माध्यम से यह तय करने में मदद मिलेगी की आखिर ट्रंप को वो राष्ट्रपति चुनना चाहते हैं या नहीं।

ट्रंप के लिए यह बड़ी चुनौती होगी कि वह खुद को राष्ट्रपति पद का बेहतर उम्मीदवार सिद्ध कर सकें। वहीं दूसरी ओर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन से उम्मीद है कि वह बेहद गंभीर मुद्दों को अपने तर्कों के जरिए लोगों के सामने रखेंगी। हिलेरी अपनी भाषण शैली का फायदा इस डिबेट में ले सकती हैं। ट्रंप के लिए यह भी अहम होगा कि वह बिना आपा खोए 90 मिनट की अवधि तक क्लिंटन से बहस करें। लोगों को सीधे जोड़ने वाले टैक्स और सुरक्षा के मुद्दों पर ट्रंप की कोई खास मजबूती नहीं है। ऐसे में इन मुद्दों पर लेकर हिलेरी बाजी मार सकती हैं।

भारत के लिए क्यों खास है बहस

US presidential election debate, Hillary Clinton and Donalt Trump would Competitor
मोदी-ओबामा - फोटो : PTI

अमेरिका और भारत के रिश्ते दुनिया के लिए चर्चा का विषय रहे हैं। इस लिहाज से यह बहस भारत के लिए भी जरूरी है। अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, इसमें यह आम बहस निर्णायक साबित होती है। आपको बता दें कि 1960 में अमेरिकी चुनावों के दौरान पहली बार इस तरह की आम बहस का आयोजन किया गया था, जिसके बाद लगातार राष्ट्रपति चुनावों में इस तरह की परम्परा का चलन हो गया। इसे वहां 'डायमंड्स ऑफ डेमोक्रेसी' भी कहा जाता है।

विज्ञापन

किस तरह होगी डिबेट

US presidential election debate, Hillary Clinton and Donalt Trump would Competitor

यह बहस 15-15 मिनट के छह सेग्मेंट में बांटी गई है, जिसके लिए तीन थीम निर्धारित की गई हैं। हर एक सेग्मेंट में अमेरिकी की दिशा, हासिल समृद्धि, सुरक्षित अमेरिका जैसे तीन विषयों पर चर्चा होगी। इस डिबेट में एनबीसी के लेस्टर होल्ट मध्यस्थ की भूमिका में होंगे। 90 मिनट की इस पूरी डिबेट को बिना किसी व्यावसायिक विज्ञापन के लाइव प्रसारित किया जाएगा। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में कई उम्मीदवार हैं, लेकिन ओपिनियल पोल में बेहतर स्थिति ना आने की वजह से वो लोग स्टेज का हिस्सा नहीं होंगे। इससे पहले जिमी कार्टर और रोनाल्ड रीगन के बीच 1980 में हुई बहस टीवी पर रिकॉर्ड बहस के रूप में सामने आई थी, जिसको आठ करोड़ अमेरिकी दर्शकों के द्वारा देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed