न्यू हैम्पशायर में हिलेरी हारी, ट्रंप और सैंडर्स जीते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरबपति डॉनल्ड ट्रंप न्यू हैम्पशायर में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारी हासिल करने के लिए हुई प्राइमरी में जीत दर्ज की है।
वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के बर्नी सैंडर्स ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को हरा दिया है।
इसके पहले आयोवा में हुए प्राइमरी में रिपब्लिकन पार्टी से टेड क्रूज और डेमोक्रेटिक पार्टी से हिलेरी क्लिंटन ने जीत दर्ज की थी।
न्यू हैम्पशायर के अधिकारियों ने इस चुनाव में ऐतिहासिक मतदान की उम्मीद जताई थी।
नवंबर में होने वाले हैं राष्ट्रपति पद के चुनाव
यहां जीतने वाले दावेदारों को दक्षिण कैरोलिना और नेवाडा में होने वाली प्राइमरी में फायदा होगा।
इससे रिपब्लिकन पार्टी को यह तय करने में भी मदद मिलेगी कि इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में किसकी दावेदारी मजबूत है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन है।
ट्रंप को न्यू हैम्पशायर में बढ़त मिली है, यह पहली बार है कि अब तक सर्वेक्षणों में मिली बढ़त को वो वोटों में बदल पाए हैं।
वहीं सैडर्स की जीत को अप्रत्याशित नहीं माना जा रहा है, क्योंकि ओपिनियन पोल में भी उन्हें क्लिंटन पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए दिखाया जा रहा था। हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि न्यू हैंम्पशायर में उन्हें कितने वोट मिले हैं।