फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US President Trump honors federal immigration officials in White House

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संघीय आव्रजन अधिकारियों को व्हाइट हाउस में किया सम्मानित

Tue, 21 Aug 2018 09:48 AM IST
एपी, वाशिंगटन
एपी, वाशिंगटन Updated Tue, 21 Aug 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
US President Trump honors federal immigration officials in White House

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय आव्रजन अधिकारियों को व्हाइट हाउस में एक समारोह में सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन और सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा कर्मचारियों को कल सम्मानित किया। प्रवासी बच्चों (जो यहां अमेरिकी-मैक्सिको सीमा पार कर आए) को उनके माता-पिता से अलग करने के की ट्रंप प्रशासन की नीति के बाद से इन संघीय एजेंसियों पर लगातार निशाने साधे जा रहे थे।

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, ‘‘हम आप से प्यार करते हैं, हम आपका समर्थन करते हैं,हमें हमेशा आप का समर्थन रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका को एक मजबूत देश बनाने के लिए, हमारी सीमाओं का मजबूत होना जरूरी है।’’ आईसीई (अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन) को भंग करने की मांग करने के लिए ट्रंप ने कुछ डेमोक्रेटिक सांसदों पर भी हमला बोला।
विज्ञापन


ट्रंप ने राज्य एवं स्थानीय नेताओं को लिखे एक पत्र में कहा कि नेता देशभर में आईसीई के कर्मचारियों को अपमानित कर रहे हैं और ऐसा कर वे समाज में अतिवादी तत्वों की वकालत कर रहे हैं। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि अधिकतर लोग आईसीई के समर्थन में हैं और इसका विरोध केवल एक छोटा समूह कर रहा है, लेकिन उन्हें अधिक तवज्जो दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed