{"_id":"5ae387324f1c1b042e8b5bf0","slug":"us-president-trump-ends-special-protections-for-nine-thousand-nepalese-immigrants","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने नेपाल के 9 हजार लोगों को मिली विशेष सुरक्षा की खत्म, छोड़ना होगा अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने नेपाल के 9 हजार लोगों को मिली विशेष सुरक्षा की खत्म, छोड़ना होगा अमेरिका
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में रहने वाले नेपाल के 9,000 अप्रवासी नागरिकों को मिले अस्थायी संरक्षण दर्जे को खत्म कर दिया है। अधिकारियों ने उन्हें देश छोड़ने या कहीं और जाने को कहा है। हालांकि इसके लिए उन्हें एक साल की राहत दी गई है।
विज्ञापन
मानवीय संकट और पर्यावरण संबंधी आपदा से जूझ रहे देशों के लोगों को अस्थायी संरक्षण दर्जा (टीपीएस) की सुविधा दी जाती है। इस फैसले से 8,950 लोग प्रभावित होंगे जिनमें से 85 फीसदी न्यूयॉर्क में रहते हैं।
विज्ञापन
नेपाल के ऐसे लोगों को या तो वापस लौटना होगा या उन्हें निर्वासित किया जाएगा। हालांकि गृह सुरक्षा विभाग की सचिव कर्स्टनजेन नेल्सन ने नेपाली नागरिकों को उनके अमेरिका छोड़ने के लिए एक साल की छूट दी है।
विज्ञापन
गृह सुरक्षा विभाग ने कहा कि उन्हें 24 जून 2019 के बाद निर्वासन का सामना करना पड़ेगा। अमेरिका ने नेपाल को मिले टीपीएस को खत्म करने का फैसला पर्यावरणीय आपदा संबंधी परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद लिया है।
एक जानकारी के मुताबिक 2015 में नेपाल के भूकंप के बाद करीब 15 हजार नेपाली प्रवासियों को टीपीएस स्टेटस मिला था लेकिन देश में सिर्फ 9 हजार नेपाली ही रह रहे हैं। नेपाली लोगों को यह अनुमति अवैध ढंग से अमेरिका जाने के लिए नहीं बल्कि 1990 में बने कानून के चलते मिली थी।