फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US President Obama celebrates diwali in his office

बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, ऑफिस में जलाया दीया

Mon, 31 Oct 2016 11:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 31 Oct 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
US President Obama celebrates diwali in his office
बराक ओबामा - फोटो : facebook

दिवाली के मौके पर जहां देशभर में दियों और खुशियों की जगमग रही वहीं सात समंदर पार भी दीपों के इस पर्व की धूम रही। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी व्हाइट हाउस में दीपावली मनाई। इस दौरान व्हाइट हाउस स्थित ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दीया जलाकर भारतीय समुदाय के लोगों को खुशियों के इस पर्व की बधाई दी। ओबामा ने उम्‍मीद जगाई कि आने वाले समय में भी ये परंपरा जारी रहेगी। 

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने कार्यकाल के पहले साल से ही 2009 से अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास व्हाइट हाउस में दीपावली आयोजन करते आ रहे हैं। इस साल भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने ओवल स्थित ऑफिस में काम करने वाले भारतीय समुदाय के लोगों के साथ दीया जलाकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस आयोजन की तस्वीरें व्हाइट हाउस के फेसबुक पेज पर भी पोस्ट की। 
विज्ञापन


इसके साथ दिए संदेश में ओबामा ने बताया कि मुझे इस बात का गर्व है कि मैं ऐसा पहला राष्ट्रपति हूं जिसने व्हाइट हाउस में 2009 से दीपावली उत्सव का आयोजन किया। मैं और मिचेल कभी उस वाक्ये को भी नहीं भूलेंगे जब दीपावली के अवसर पर ही मुंबई में भारतीयों ने खुले दिल और बाहें फैलाकर स्वागत करते हुए हमारे साथ नृत्य किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर लिखा, 'उम्‍मीद है आगे भी जारी रहेगी परंपरा'

US President Obama celebrates diwali in his office

ओबामा ने लिखा, इस साल भी मैं खुद को वैसा ही सम्मानित महसूस कर रहा हूं जैसा मैंने पहली बार ओवल ऑफिस में दीया जलाकर किया था। यह इस बात का संदेश है कि कैसे उजाला हमेशा के लिए अंधेरे को खत्म कर देता है। 

यह एक संस्कृति है जिसकी मैं उम्‍मीद करता हूं कि यहां आने वाले अन्य राष्ट्रपति भी इसका पालन करते रहेंगे। ओबामा ने कहा, मैं पूरे ओबामा परिवार की ओर से सभी भारतीयों को दीपावली के अवसर पर शांति और खुशहाली की बधाई देता हूं।

फेसबुक पेज पर अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पोस्ट वायरल हो गई। लोगों ने इसे जबरदस्त तरीके से शेयर करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति की जमकर तारीफ की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस संदेश में लिखा कि वो सब लोग जो अमेरिका और पूरी दुनिया में दीपावली सेलीब्रेट करते हैं चाहे वो ‌हिंदू हों या जैन, सिख और बौध दीपावली के अवसर पर अपने घरों को सजाते हैं और आने वाले लोगों के लिए अपने दरवाजे खोलकर रखते हैं उन्हें दीपावली की बधाई। अज्ञानता पर ज्ञानता और बुराई पर अच्छाई के इस पर्व की सभी को शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed